Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Jun, 2026 ♦ 4:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अजरबैजान से अपराधी सुनील मीणा जल्द लाया जाएगा झारखंड, ATS की तैयारी पूरी
    झारखंड

    अजरबैजान से अपराधी सुनील मीणा जल्द लाया जाएगा झारखंड, ATS की तैयारी पूरी

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: झारखंड ATS (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) की टीम अजरबैजान से अपराधी सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को लाने की तैयारी पूरी कर चुकी है। एटीएस एसपी ऋषव झा के नेतृत्व में टीम अजरबैजान जायेगी। मामला दूसरे देश होने के कारण सभी का पासपोर्ट बन गया है। सुनील मीणा गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का दोस्त है, जबकि अमन साहू गैंग (मृत) का सक्रिय अपराधी है। वर्तमान में सुनील मीणा अजरबैजान के जेल में कैद है। उसे झारखंड लाने को लेकर सारी कागजी तैयारियां पूरी हो चुकी है। सुनील मीणा के झारखंड लाने की तारीख को जोहार लाइव न्यूज सार्वजनिक नहीं करेगा। इससे अजरबैजान जाने और वापस आने वाली टीम को भी परेशानी हो सकती है।

    झारखंड ATS के आग्रह पर इंटरपोल ने जारी किया था रेड कॉर्नर नोटिस
    सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस ने प्रत्यर्पण संधि के तहत उसे झारखंड लाने की प्रक्रिया शुरू की थी। झारखंड एटीएस के अनुरोध पर इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इसी नोटिस के आधार पर सुनील मीणा की गिरफ्तारी हुई थी। वह राजस्थान के अनूपगढ़ जिला के नयी मंडी थाना क्षेत्र के जीडीए पुरानी मंडी घड़ासान का रहनेवाला है। उस पर रामगढ़ के पतरातू में धमकी देने का एक मामला दर्ज था, जिसका अनुसंधान एटीएस कर रही है। एटीएस की टीम राजस्थान जाकर इश्तेहार वारंट का तामिला पहले करा चुकी है।

    मयंक के खिलाफ ज्यादातर मामले रांची जिला के
    अपराधी मयंक सिंह के खिलाफ अधिकतर आपराधिक मामले राजधानी रांची के हैं। इसके अलावा उस पर चतरा, लातेहार, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, पलामू सहित अन्य जिलों में करीब 43 केस दर्ज हैं। उस पर गिरिडीह जेलर को धमकी देने और तुपुदाना व रामगढ़ के व्यवसायियों को रंगदारी के लिए धमकाने का आरोप है। वहीं, लातेहार में रंगदारी को लेकर सुजीत सिन्हा और अमन साहू गिरोह द्वारा फायरिंग कराने की जिम्मेदारी मयंक सिंह द्वारा लिये जाने की बात सामने आ चुकी है। इसके अलावा रांची के अन्य व्यवसायियों से भी मयंक सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले सामने आ चुके हैं।

    Aman Sahu gang crime investigation Crime news extradition Extradition Treaty Gangster Activities. Interpol Interpol Red Corner Notice Jharkhand ATS Lawrence Bishnoi Connection Lawrence Bishnoi gang Mayank Singh Organized Crime ranchi crime news Ranchi Police Red Corner Notice Sunil Meena Sunil Meena Arrest
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखेत में मिला नाबालिग का श’व, मिर्गी दौरे से मौ’त की आशंका…
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 08 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जमशेदपुर

    एआई के युग में भी डॉक्टर की सबसे बड़ी ताकत है मानवीय संवेदना : राज्यपाल

    June 1, 2026
    झारखंड

    भू-माफियाओं और अपराधियों को वित्त मंत्री की चेतावनी, कहा- कानून से खिलवाड़ किया तो सीधा जेल

    June 1, 2026
    झारखंड

    सीएम हेमंत सोरेन से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 1, 2026
    Latest Posts

    एआई के युग में भी डॉक्टर की सबसे बड़ी ताकत है मानवीय संवेदना : राज्यपाल

    June 1, 2026

    भू-माफियाओं और अपराधियों को वित्त मंत्री की चेतावनी, कहा- कानून से खिलवाड़ किया तो सीधा जेल

    June 1, 2026

    सीएम हेमंत सोरेन से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 1, 2026

    JEE Advanced 2026 में पर्सिस्टेंस एजुकेशन का शानदार प्रदर्शन, 7 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

    June 1, 2026

    रांची स्टेशन पर आरपीएफ का बड़ा प्रहार, 61 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर को दबोचा

    June 1, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.