Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मंडल डैम का काम जल्द से जल्द शुरू करें : मुख्य सचिव
    जोहार ब्रेकिंग

    मंडल डैम का काम जल्द से जल्द शुरू करें : मुख्य सचिव

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurAugust 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुख्य सचिव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मुख्य सचिव अलका तिवारी ने गुरुवार को शहीद नीलांबर पीतांबर उत्तर कोयल परियोजना (मंडल डैम) की निर्धारित कार्ययोजना के अनुपालन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्ययोजना को धरातल पर उतारने के लिए मूलभूत कार्य यथाशीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विस्थापित होनेवाले रैयतों को विश्वास में लेकर उनके पुनर्वास की अड़चनों को दूर करें। पुनर्वासित होने से पहले रैयतों को उस स्थान पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध करायें।

    बता दें कि इस परियोजना के लिए गढ़वा और लातेहार जिले के सात गांवों खैरा, भजना, सनैया, कुटकू, खुरा, चेमो और मेराल के लगभग 750 परिवारों को पुनर्वासित करने का निर्णय लिया गया है। पुनर्वास के दौरान सभी परिवारों को दो किश्तों में 15 लाख रुपये और एक एकड़ जमीन देने पर पूर्व में ही रैयतों के साथ सहमति बन चुकी है। इन्हें रंका प्रखंड में पुनर्वासित करने की योजना है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि पुनर्वासित होने से पहले रैयतों को उस स्थान पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध करायें। साथ ही विस्थापित संघर्ष समिति से वार्ता का क्रम जारी रखने और स्थानीय विधायकों से भी पूरे मामले में जनहित के दृष्टिकोण से सहयोग लेने पर बल दिया।

    कार्य करने वाली एजेंसी को सुरक्षा दें

    मुख्य सचिव ने मंडल डैम के अधूरे काम को पूरा करने वाली चयनित एजेंसी वापकोस (wapcos)को पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था देने का निर्देश दिया है। उन्होंने गढ़वा और लातेहार जिला प्रशासन को आपसी समन्वय से इसके यथाशीघ्र अनुपालन पर बल दिया। एजेंसी ने समीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मिलने के दो दिन के भीतर कार्य शुरू करने पर हामी भरी । इस दौरान मुख्य सचिव ने विस्थापितों को मुआवजा भुगतान करने के लिए रिजर्व बैंक में स्पर्श अकाउंट खोलने, सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के तहत विस्थापितों की मैपिंग की प्रगति की भी समीक्षा की। वहीं परियोजना के दायां मुख्य नहर के दोनों किनारे पर स्थित विद्युत पोलों तथा ट्रांसफार्मर को वहां से हटाने की प्रगति की समीक्षा के दौरान इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया।

    समीक्षा में ये थे शामिल

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में वित्त सचिव प्रशांत कुमार, वन सचिव अबू बक्कर सिद्दिकी शामिल थे और गढ़वा तथा लातेहार के उपायुक्त तथा आरक्षी अधीक्षक ऑनलाइन जुड़े थे।

    Also Read : उग्रवादियों की हिटलिस्ट में सुदेश, उच्चस्तरीय जांच हो : आजसू पार्टी

    Start the work of Mandal Dam as soon as possible: Chief Secretary मंडल डैम का काम जल्द से जल्द शुरू करें : मुख्य सचिव मुख्य सचिव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमजदूरों का फूटा गुस्सा, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ उतरे सड़क पर…
    Next Article खेत में मिला नाबालिग का श’व, मिर्गी दौरे से मौ’त की आशंका…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध खनन का खौफनाक अंजाम, रामगढ़ के बंद खदान में चार युवकों की मौ’त

    June 13, 2026
    झारखंड

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

    June 13, 2026
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

    June 13, 2026
    Latest Posts

    अवैध खनन का खौफनाक अंजाम, रामगढ़ के बंद खदान में चार युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

    June 13, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

    June 13, 2026

    सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

    June 13, 2026

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.