Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»IIM रांची ने मिड टर्म परीक्षाएं की खत्म, अब ‘AI प्रोजेक्ट’ से होगा मूल्यांकन
    झारखंड

    IIM रांची ने मिड टर्म परीक्षाएं की खत्म, अब ‘AI प्रोजेक्ट’ से होगा मूल्यांकन

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IIM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

     Ranchi : भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रांची ने शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए पारंपरिक मिड टर्म परीक्षाओं को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। अब छात्रों का मूल्यांकन एक नए और आधुनिक तरीके से किया जाएगा, जिसे “वर्किंग विद एआई प्रोजेक्ट (Y – Working with AI Project)” नाम दिया गया है।

    इस नई प्रणाली के तहत छात्र किसी वास्तविक या परिकल्पित व्यवसायिक समस्या पर आधारित बिजनेस केस स्टडी पर काम करेंगे। ये प्रोजेक्ट्स प्रबंधन की वर्तमान चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएंगे, जिनका समाधान छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स की मदद से खोजेंगे।

    IIM रांची के निदेशक प्रो. दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि आज के बदलते कारोबारी माहौल में सिर्फ किताबी ज्ञान काफी नहीं है। अब प्रबंधकों को व्यावहारिक सोच, समस्या समाधान की क्षमता और तकनीकी दक्षता की भी ज़रूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह नई पहल की गई है।

    मूल्यांकन अब प्रोजेक्ट आधारित

    ‘वर्किंग विद एआई’ प्रोजेक्ट में छात्र पहले व्यवसायिक समस्या की पहचान करेंगे और फिर AI टूल्स का उपयोग कर उसका समाधान तैयार करेंगे। इन प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन शिक्षकों द्वारा तार्किकता, नैतिकता और समस्या समाधान क्षमता के आधार पर किया जाएगा।

    स्टूडेंट एंगेजमेंट एंड डेवलपमेंट कमेटी (SEDC) के चेयरमैन प्रो. गौरव मराठे ने बताया कि यह बदलाव सिर्फ मिड टर्म परीक्षाओं के लिए किया गया है। एंड टर्म परीक्षाएं पहले की तरह पारंपरिक तरीके से ही होंगी।

    उपस्थिति की जगह कौशल विकास को प्राथमिकता

    IIM रांची ने कक्षा में उपस्थिति से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया है। अब उपस्थिति की जगह छात्रों को विभिन्न कौशल विकास आधारित गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

    डीन अकादमिक प्रो. तनुश्री दत्ता ने कहा कि इस बदलाव से छात्रों की भागीदारी और सीखने की प्रक्रिया में सकारात्मक सुधार देखने को मिला है।

    Also Read : निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर बाइक सवार युवक पर गो’लीबारी, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    AI टूल्स AI प्रोजेक्ट IIM News IIM रांची IIM रांची निदेशक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उच्च शिक्षा संस्थान कौशल विकास छात्र प्रोजेक्ट मूल्यांकन छात्र मूल्यांकन प्रणाली तकनीकी शिक्षा प्रबंधन शिक्षा बिजनेस केस स्टडी भारत में शिक्षा मिड टर्म परीक्षा खत्म वर्किंग विद AI प्रोजेक्ट शिक्षा प्रणाली में बदलाव शिक्षा में नवाचार शिक्षा सुधार स्टूडेंट एंगेजमेंट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर बाइक सवार युवक पर गो’लीबारी, लूटपाट के बाद बदमाश फरार
    Next Article भारत के अगले उपराष्ट्रपति के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, 9 सितंबर को होगा मतदान, अधिसूचना जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, एमिकस क्यूरी को सौंपा गया पेपरबुक

    August 25, 2026
    Latest Posts

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.