Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सड़क किनारे से लोगों ने खुद हटाया अतिक्रमण, अंचल प्रशासन ने दी थी चेतावनी
    झारखंड

    सड़क किनारे से लोगों ने खुद हटाया अतिक्रमण, अंचल प्रशासन ने दी थी चेतावनी

    Team JoharBy Team JoharAugust 5, 2025Updated:August 5, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह क्षेत्र में खासमहल से करनडीह चौक तक अंचल प्रशासन की अतिक्रमण हटाओ चेतावनी के बाद लोगों ने स्वेच्छा से अपने झोपड़े, ठेले और अस्थायी दुकानें हटानी शुरू कर दी हैं। वर्षों से फुटपाथ और सड़क किनारे फल-सब्ज़ी व अन्य सामान बेचने वाले इन दुकानदारों ने, बारिश, धूप और ठंड से बचाव के लिए बनाए गए अपने टीन और प्लास्टिक के ढांचे खुद ही तोड़ दिए। इसके चलते सड़कें अब पहले की तुलना में खुली और चौड़ी दिखाई दे रही हैं।

    कार्रवाई की निर्धारित तिथि से पहले ही जब लोग अपनी दुकानें हटा चुके थे, उस दिन प्रशासन की टीम मौके पर नहीं पहुंची। लोगों ने पूरे दिन इंतजार किया, लेकिन न तो कोई अधिकारी आया और न ही कोई स्पष्टीकरण मिला। इस रवैये को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराज़गी है।

    लोगों ने अंचल अधिकारियों पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रशासन केवल कमजोर और गरीब वर्ग के अतिक्रमण पर सख्ती दिखा रहा है, जबकि प्रभावशाली लोगों द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उदाहरणस्वरूप, प्रखंड कार्यालय के पास एक व्यवसायी द्वारा दो दिनों में किया गया अवैध निर्माण अब तक जस का तस है, जबकि उसकी लिखित शिकायत पहले ही दी जा चुकी है।

    साकची बाज़ार में भी बड़े पैमाने पर अतिक्रमण देखा गया है। बिना नक्शा पास कराए कई पुरानी इमारतों पर दो से तीन मंज़िल तक का अवैध निर्माण किया गया है। प्रशासन ने पहले भी वहां कार्रवाई की कोशिश की, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण मामले ठंडे बस्ते में चले गए। कई बार नापी भी कराई गई, पर उसका कोई ठोस परिणाम नहीं निकला।

    स्थानीय जनता की मांग है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निष्पक्ष रूप से होनी चाहिए — चाहे वह किसी गरीब का हो या किसी प्रभावशाली व्यक्ति का। केवल कमजोर वर्ग को निशाना बनाना न्यायसंगत नहीं है। प्रशासन से अपेक्षा है कि वह कानून को सभी पर समान रूप से लागू करे।

    anti-encroachment drive Civic Administration Encroachment Government Action illegal construction jamshedpur Jharkhand news land encroachment local administration Parsudih public protest Sakchi market Social Inequality urban development urban issues
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही… देखें वीडियो
    Next Article भरनो में दीवार गिरने से महिला की मौ’त, बेटी घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.