Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राज्यपाल ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, “पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का निधन अत्यंत दुखद व पीड़ादायक है। वे जनजातीय अस्मिता व अधिकार के सशक्त स्वर थे। राजनीतिक-सामाजिक जगत में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।”
पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का निधन अत्यंत दुखद व पीड़ादायक है।
वे जनजातीय अस्मिता व अधिकार के सशक्त स्वर थे।
राजनीतिक-सामाजिक जगत में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। pic.twitter.com/aPMHzj9c2i— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) August 4, 2025
शिबू सोरेन, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और एक प्रमुख आदिवासी नेता थे, का निधन 4 अगस्त, 2025 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में हुआ। वे 81 वर्ष के थे और लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर है।
Also Read : दिशोम गुरु का सफर… शुरू से अंत तक… जानें