Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»प्रार्थना सभा से लोगों को हिरासत में लेने के विरोध में उतरा मसीही परिषद, कार्रवाई की मांग…
    झारखंड

    प्रार्थना सभा से लोगों को हिरासत में लेने के विरोध में उतरा मसीही परिषद, कार्रवाई की मांग…

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2025Updated:August 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी और भुइयांडीह क्षेत्रों में धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विरोध के बाद अब मसीही समुदाय भी सामने आया है। उनका आरोप है कि शांतिपूर्वक चल रही उनकी प्रार्थना सभाओं में जानबूझकर व्यवधान उत्पन्न किया गया और कई श्रद्धालुओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।

    नेशनल क्रिश्चियन काउंसिल (एनसीसी) की झारखंड इकाई ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को एक ज्ञापन सौंपकर दोषियों और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

    ज्ञापन में 26 और 27 जुलाई को गोलमुरी व भुइयांडीह में हुई घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है, जिसमें मसीही समुदाय की प्रार्थना सभाओं में व्यवधान डाला गया। एनसीसी के झारखंड अध्यक्ष विक्टर सोमैया और महासचिव एन. सोलोमन राजू द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के दो स्थलों पर शांति से चल रही प्रार्थना सभाओं में कुछ समूहों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर हस्तक्षेप किया। कई श्रद्धालुओं को छह घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया और उन्हें मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी गई।

    एनसीसी का कहना है कि इन कार्रवाइयों का आधार “धर्म परिवर्तन” का आरोप बताया गया, जो पूरी तरह निराधार और प्रमाणहीन है।

    ज्ञापन में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 से 28 का हवाला देते हुए कहा गया है कि हर नागरिक को अपने धर्म को मानने, पालन करने और प्रचार करने का अधिकार है। एनसीसी ने सवाल उठाया है कि झूठे आरोप लगाने और सांप्रदायिक तनाव फैलाने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई? उन पुलिसकर्मियों की जवाबदेही कब और कैसे तय की जाएगी जो इन घटनाओं में शामिल रहे?

    एनसीसी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वह तत्काल निष्पक्ष कार्रवाई करे ताकि हर नागरिक के मौलिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके। यह ज्ञापन राज्य के मुख्यमंत्री, झारखंड पुलिस महानिदेशक, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारत की राष्ट्रपति को भी प्रेषित किया गया है।

    Article 25 to 28 Bhuiyandih Christian community Christian council protested against the detention of people from prayer meeting communal tension demanded action... Fundamental Rights Golmuri jamshedpur Jharkhand news minority rights National Christian Council NCC Memorandum Police Misconduct Prayer Disruption Religious Conversion Allegation Religious Freedom Religious Rights India Sitaramdera SSP Jamshedpur कार्रवाई की मांग प्रार्थना सभा से लोगों को हिरासत में लेने के विरोध में उतरा मसीही परिषद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा DC की अध्यक्षता में वनाधिकार समिति की बैठक, 47 दावों पर मंथन…
    Next Article मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पहुंचीं दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    क्राइम

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.