Ranchi : राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रांची से नई दिल्ली जाने वाली 20839 राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन 2 अगस्त 2025 को अपने निर्धारित समय से लगभग 5 घंटे की देरी से रवाना होगी।
दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि लिंक रेक के विलंब से पहुंचने के कारण ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। आमतौर पर यह ट्रेन शाम 6:00 बजे रांची स्टेशन से चलती है, लेकिन आज यह ट्रेन रात 10:50 बजे (22:50 बजे) रवाना होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।
Also Read : चांदी के गहनों को चमकाने के आसान घरेलू नुस्खे
Also Read : अब Gmail से हजारों ईमेल्स करें एकसाथ डिलीट, जानिए सबसे आसान तरीका
Also Read : सीएम नीतीश कुमार ने किया 300 करोड़ की नाला परियोजनाओं का शिलान्यास
Also Read : जमशेदपुर में विवाहिता की गला रेतकर ह’त्या, 9 साल पहले की थी लव मैरेज