Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»सीएम नीतीश कुमार ने किया 300 करोड़ की नाला परियोजनाओं का शिलान्यास
    बिहार

    सीएम नीतीश कुमार ने किया 300 करोड़ की नाला परियोजनाओं का शिलान्यास

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना में लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दो महत्वपूर्ण नालों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपसीएम सम्राट चौधरी और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन सहित अन्य मंत्री भी उपस्थित रहे। इन परियोजनाओं के तहत कुर्जी नाला और आनंदपुरी नाला का निर्माण किया जाएगा, जो पटना शहर की जल निकासी और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    कुर्जी नाला : 181 करोड़ की लागत

    कुर्जी नाले का निर्माण दीघा-आशियाना रोड पर राजीव नगर ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन से कुर्जी ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन तक किया जाएगा। इसकी कुल लंबाई 4.26 किलोमीटर है और लागत 180.99 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। इस नाले पर बॉक्स ड्रेन संरचना के साथ एक फोर-लेन सड़क का निर्माण होगा, जिसमें स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी शामिल है। यह सड़क अटल पथ से जुड़ेगी, जिससे पटना के लोगों को एक वैकल्पिक यातायात मार्ग उपलब्ध होगा।

    सीएम

    आनंदपुरी नाला : जल जमाव से मुक्ति

    आनंदपुरी नाले का निर्माण 91 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। यह नाला बाबा चौक से शुरू होकर अटल पथ और ए.एन. कॉलेज को अंडरग्राउंड बॉक्स ड्रेन के माध्यम से पार करते हुए राजापुर पुल ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन पर समाप्त होगा। इसकी कुल लंबाई 4.05 किलोमीटर है। इस परियोजना के पूरा होने पर वार्ड नंबर 7 (बाबा चौक, शिवपुरी, पटेल नगर), 8 (राजवंशी नगर), 22 और 23 (बोरिंग रोड, आनंदपुरी) में मॉनसून के दौरान जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अतिरिक्त, नाले के ऊपर टू-लेन सड़क का निर्माण भी किया जाएगा।

    पटना के लिए बड़ा तोहफा : पथ निर्माण मंत्री

    पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इस अवसर पर कहा, “पटना के लिए यह एक बड़ा तोहफा है। 300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन नालों और सड़कों से शहर की जल निकासी और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। अटल पथ से कनेक्टिविटी के साथ यह परियोजना पटना के मानचित्र में इस क्षेत्र को और आगे ले जाएगी।” उन्होंने आश्वासन दिया कि दोनों परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाएगा।

    सीएम

    जल जमाव की समस्या से मिलेगी राहत

    इन नालों के निर्माण से पटना शहर के कई इलाकों में मॉनसून के दौरान होने वाली जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही, इनके ऊपर बनने वाली सड़कें शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाएंगी। यह परियोजना पटना के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

    Also Read : जमशेदपुर में महिला की संदिग्ध मौ’त, पति फरार

    Bihar CM Nitish Kumar. bihar patna news CM Nitish Kumar CM Nitish Kumar laid the foundation stone of drainage projects worth Rs 300 crore Patna Latest News सीएम नीतीश कुमार ने किया 300 करोड़ की नाला परियोजनाओं का शिलान्यास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में विवाहिता की गला रेतकर ह’त्या, 9 साल पहले की थी लव मैरेज
    Next Article अब Gmail से हजारों ईमेल्स करें एकसाथ डिलीट, जानिए सबसे आसान तरीका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.