Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर बाबूलाल मरांडी ने जताई चिंता
    झारखंड

    शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर बाबूलाल मरांडी ने जताई चिंता

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Ranchi : भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। बाबूलाल मरांडी ने इस संबंध में शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा किया।

    उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन गंभीर रूप से अस्वस्थ हैं और उनका इलाज दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में चल रहा है। मुख्यमंत्री खुद अपने विश्वस्त सहयोगियों के साथ दिल्ली में रहकर उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं। मरांडी ने कहा कि शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए राज्य भर के धार्मिक स्थलों पर प्रार्थनाएं और अनुष्ठान हो रहे हैं, जो सराहनीय है।

    सरकारी आयोजन पर उठाए सवाल

    इसके साथ ही बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ लोग दुआ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जन सूचना विभाग झारखंड और देश के अन्य शहरों में एक महोत्सव के लिए भव्य आयोजन की तैयारियों में जुटा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या शिबू सोरेन के पूर्ण रूप से स्वस्थ होने तक यह समारोह सादगी से नहीं मनाया जा सकता था?

    “मिशन और कमीशन” की ओर इशारा
    मरांडी ने यह भी आशंका जताई कि इस महोत्सव के आयोजन के पीछे कहीं “मिशन और कमीशन” का मकसद तो नहीं छुपा है।

    उन्होंने अपने पोस्ट के अंत में लिखा कि उनकी भी यही कामना है कि शिबू सोरेन जल्द स्वस्थ होकर झारखंड लौटें।

    मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी के पिता आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी गंभीर रूप से अस्वस्थ्य है। दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में ईलाज चल रहा है और मुख्यमंत्री जी लगातार अपने विश्वस्त सिपहसालारों के साथ दिल्ली में पिता जी के इलाज की देखभाल के लिये डटे हुए हैं।

    आदरणीय शिबू सोरेन के…

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) August 2, 2025

    Also Read :  पटना AIIMS के डॉक्टर आज काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

     

     

    Babulal marandi Bjp Ganga Ram Hospital Hemant Soren Jharkhand Festival Jharkhand Government Jmm Mission and Commission Politics Jharkhand Shibu soren गंगा राम अस्पताल झारखंड महोत्सव झारखंड सरकार बाबूलाल मरांडी मिशन और कमीशन राजनीति झारखंड शिबू सोरेन हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना AIIMS के डॉक्टर आज काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम
    Next Article ऑनलाइन आवासीय प्रमाण-पत्र के लिए अजीबोगरीब आवेदन, भगवान से लेकर कौआ-मैना तक के नाम पर अर्जी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026
    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    Latest Posts

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.