Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 4:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गैंगस्टर अनिल शर्मा ने माँ को दी मुखाग्नि, स्वर्णरेखा घाट सुरक्षा घेरा में तब्दील
    जोहार ब्रेकिंग

    गैंगस्टर अनिल शर्मा ने माँ को दी मुखाग्नि, स्वर्णरेखा घाट सुरक्षा घेरा में तब्दील

    Team JoharBy Team JoharSeptember 14, 2020Updated:September 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड का गैंगस्टर अनिल शर्मा की माँ राम सुंदरी देवी का अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा घाट पर हुआ है। बड़ा बेटा होने के नाते अनिल शर्मा ने मां राम सुंदरी देवी को मुखाग्नि दी। भारी सुरक्षा के बीच अनिल शर्मा पुलिस गाड़ी से स्वर्णरेखा घाट पहुंचा। गाड़ी से उतरने के बाद सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने हथकड़ी को खोल दिया। हालांकि, हथकड़ी खोलने को लेकर किसी अधिकारी से इजाजत नहीं लिया गया था।

    इससे पूर्व ही स्वर्णरेखा घाट में चुटिया और नामकुम थाना की पुलिस मौजूद थी। पूरा स्वर्णरेखा घाट सुरक्षा घेरे में तब्दील था। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता लोग भी स्वर्णरेखा घाट पहुंचे। फिलहाल एक दिन के पेरोल पर गैंगस्टर अनिल शर्मा दुमका जेल से भारी सुरक्षा के बीच रांची स्थित आवास देर रात पहुंचा है। मां को मुखाग्नि देने के बाद अनिल शर्मा को वापस दुमका जेल लाया जायेगा।
    इससे एक वर्ष पूर्व 13 अप्रैल 2019 को गैंगस्टर अनिल शर्मा के पिता नंदेश प्रसाद शर्मा का निधन हुआ था। पिछले 15 दिनों से वह राज अस्पताल में इलाजरत थे। उस समय भी अनिल शर्मा पेरोल पर दुमका जेल से रांची भारी सुरक्षा में आया था।

    2017 में अनिल शर्मा को हजारीबाग जेल से दुमका किया गया था शिफ्ट
    2 वर्ष पहले डीजीपी डीके पांडेय ने रांची एसएसपी, रामगढ़, हजारीबाग के एसपी को पत्र लिखकर अनिल शर्मा पर शिकंजा कसने का आदेश दिया था। डीजीपी ने अपने पत्र के माध्यम से एसपी को बताया था कि हजारीबाग जेल में बंद रहने के बावजूद अनिल शर्मा सक्रिय है। उसके गुर्गे कोयला और जमीन कारोबारियों से पैसा वसूल रहे है। इसके बाद उसे हजारीबाग से दुमका जेल भेज गया था। गैंगस्टर अनिल शर्मा के खिलाफ राज्य के अलग-अलग थानों में कुल 23 मामले दर्ज है। पिछले 20 सालों से अनिल शर्मा जेल में बंद है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाई की हत्या कर जेल से इलाज के नाम पर अस्पताल में इलाजरत कैदी फरार, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article 14 सितंबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    क्राइम

    विवाहिता की संदिग्ध मौ’त, पति और ससुराल पक्ष फरार

    June 20, 2025
    गढ़वा

    नगर उंटारी को मिलेगा 100 बेड का अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर

    June 20, 2025
    झारखंड

    अवैध बालू खनन से ध्वस्त हुआ बनई नदी पुल, प्रशासन जिम्मेदार : दिलीप मिश्रा

    June 20, 2025
    Latest Posts

    विवाहिता की संदिग्ध मौ’त, पति और ससुराल पक्ष फरार

    June 20, 2025

    नगर उंटारी को मिलेगा 100 बेड का अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर

    June 20, 2025

    पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

    June 20, 2025

    अवैध बालू खनन से ध्वस्त हुआ बनई नदी पुल, प्रशासन जिम्मेदार : दिलीप मिश्रा

    June 20, 2025

    लैंड स्कैम मामला : पूर्व DC छवि रंजन की याचिका पर ED को नोटिस

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.