Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 10:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»आजसू कार्यकर्ताओं ने पकड़ा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से लदा ट्रक, पुलिस को सौंपा
    गिरिडीह

    आजसू कार्यकर्ताओं ने पकड़ा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से लदा ट्रक, पुलिस को सौंपा

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 1, 2025Updated:August 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मछली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih (Goswami Nath) : आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से लदे एक ट्रक (संख्या RJ09GF1357) को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। यह कार्रवाई गिरिडीह-बोकारो सीमा पर कुलगो स्थित घंघरी टोल प्लाजा के पास पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सतीश महतो के नेतृत्व में की गई।

    आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सतीश महतो ने मीडिया को बताया कि पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि जीटी रोड के जरिए बंगाल से थाई मांगुर मछली की अवैध तस्करी की जा रही है। इस संबंध में गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने विशेष निर्देश देते हुए संदिग्ध ट्रक को रोकने की बात कही थी। सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि सुरेश महतो, पिंटू कुमार, सुनील महतो, संतोष पंडित, विजय महतो समेत अन्य कार्यकर्ता सक्रिय हो गए और उन्होंने टोल प्लाजा के पास ट्रक को रोककर उसकी जांच की।

    मछली

    जांच के दौरान ट्रक में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली पाई गई। ट्रक चालक ने कोलकाता के जोहार रोड लाइन का दस्तावेज दिखाया, जिसमें जीवित मछलियों का जिक्र था। बावजूद इसके, कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और ट्रक को डुमरी थाना भेजा गया, जहां चालक को हिरासत में ले लिया गया है। गौरतलब है कि भारत सरकार ने थाई मांगुर मछली पर पर्यावरणीय और स्वास्थ्य कारणों से प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद डुमरी, निमियाघाट और बगोदर थाना क्षेत्र होते हुए इसकी तस्करी जारी है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है।

    आजसू कार्यकर्ताओं की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है और प्रशासन से ऐसी तस्करी पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

    Also Read : निर्वाचन आयोग जारी की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, ऑनलाइन ऐसे चेक करें चेक

    AJSU Party AJSU workers AJSU workers caught a truck loaded with banned Thai Mangur fish AJSU workers caught a truck loaded with Thai Mangur fish and handed over the responsibility to the police Giridih news In Giridih Jharkhand Giridih News आजसू कार्यकर्ता आजसू पार्टी गिरिडीह न्यूज गिरिडीह में आजसू कार्यकर्ताओं ने पकड़ा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से लदा ट्रक झारखण्ड गिरिडीह न्यूज़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में युवती ने नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी
    Next Article राहुल गांधी 16 दिनों में बिहार के इन 18 जिलों में करेंगे पदयात्रा, इस दिन से शुरू होगा सफर

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    झारखंड

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025
    Latest Posts

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.