Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jul, 2025 ♦ 1:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»चाकुलिया में 14 बेघरों को मिला अपना आशियाना, किया सामूहिक गृह प्रवेश
    जमशेदपुर

    चाकुलिया में 14 बेघरों को मिला अपना आशियाना, किया सामूहिक गृह प्रवेश

    Sneha KumariBy Sneha KumariJuly 29, 2025Updated:July 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चाकुलिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के तहत चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय परिसर में सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 14 लाभुकों को प्रतीकात्मक रूप से उनके नए घरों की चाबी और उपहार सौंपे गए।

    कार्यक्रम का उद्घाटन बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती और उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने किया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, बीडीओ आरती मुंडा समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

    विधायक समीर मोहंती ने कहा कि अबुआ आवास योजना गरीबों के लिए सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में एक बड़ी पहल है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सर्वजन पेंशन योजना, फुलो झानो आशीर्वाद योजना, सावित्रीबाई फुले योजना जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। साथ ही, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली भी दी जा रही है।

    उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने लाभुकों से अपील की कि वे समय पर आवास निर्माण पूरा करें, ताकि सरकार की ओर से मिलने वाले प्रोत्साहन और सुविधाएं उन्हें सही समय पर मिल सकें। उन्होंने बताया कि चाकुलिया प्रखंड में लगभग 4000 घरों का निर्माण कार्य चल रहा है, और साथ ही हर घर नल, शौचालय, गैस और बिजली जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जा रही हैं। कार्यक्रम में मौजूद लाभुकों ने सरकार का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि वे निर्धारित समय में अपने घरों का निर्माण पूरा करेंगे।

    Also Read : नीतीश कैबिनेट की बैठक में 41 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, कई अहम फैसले लिए गए

    Also Read : बाल-संवेदनशील पुलिसिंग पर रांची के 46 CWPO को जरूरी टिप्स दे गए SSP चंदन सिन्हा

     

    अबुआ आवास योजना चाकुलिया प्रखंड चाकुलिया समाचार झारखंड आवास निर्माण झारखंड आवास योजना झारखंड ग्रामीण विकास झारखंड वंचित वर्ग योजनाएं झारखंड विकास योजना झारखंड सरकार योजना झारखंड सरकारी योजना नागेन्द्र पासवान निःशुल्क बिजली योजना पंचायत कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम समाचार फुलो झानो आशीर्वाद योजना बहरागोड़ा विधायक बीडीओ आरती मुंडा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लाभुक गृह प्रवेश समीर कुमार मोहंती सर्वजन पेंशन योजना सामूहिक गृह प्रवेश सावित्रीबाई फुले योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीतीश कैबिनेट की बैठक में 41 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, कई अहम फैसले लिए गए
    Next Article शिक्षकों का वेतन अटका, लापरवाह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी

    Related Posts

    झारखंड

    कडरू को-ऑपरेटिव सोसाइटी में जमीन घोटाला, CID ने शुरू की जांच

    July 30, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह-रांची मार्ग पर बारिश का कहर, 12 फिट गड्ढे में तब्दील हुआ नेशनल हाईवे

    July 30, 2025
    झारखंड

    झारखंड में पहली बार आवास बोर्ड देगा रिहायशी प्लॉट, पुरानी विधानसभा के पीछे शुरू होगी योजना

    July 30, 2025
    Latest Posts

    यूनियन बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आ’ग, मीटर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

    July 30, 2025

    कडरू को-ऑपरेटिव सोसाइटी में जमीन घोटाला, CID ने शुरू की जांच

    July 30, 2025

    सुबह खाली पेट इन चीजों का करें सेवन, रहें स्वस्थ और तंदुरुस्त!

    July 30, 2025

    सभी बसों में अब आगे की चार सीटें होंगी महिलाओं के लिए आरक्षित

    July 30, 2025

    आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन का नाम “सैमसंग”, पिता “आईफोन”, मां “स्मार्टफोन”!

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.