Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
    झारखंड

    झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharJuly 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मॉनसून 
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मॉनसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को रांची सहित 13 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज गर्जना, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।

    जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें रांची, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद शामिल हैं। इन इलाकों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं के चलने की संभावना है।

    30 जुलाई को भी बारिश का खतरा

    मौसम विभाग के अनुसार, 30 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद और रामगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    31 जुलाई और 1 अगस्त को भी बारिश की संभावना

    31 जुलाई और 1 अगस्त को झारखंड के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, रांची में 3 अगस्त तक बादलों की आवाजाही और हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

    लोगों को सतर्क रहने की सलाह

    मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई इलाकों में जलजमाव और बिजली गिरने की आशंका जताई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

    कहां कितनी बारिश हुई?

    बीते 24 घंटे में धनबाद के पूर्वी टुंडी में सबसे ज्यादा 82 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, रांची में 11 मिमी, देवघर में 14 मिमी, मेदिनीनगर में 3 मिमी और बोकारो में 7 मिमी बारिश हुई है।

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 29 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

     

    गिरिडीह बारिश जलजमाव झारखंड बारिश झारखंड मानसून अपडेट झारखंड मौसम झारखंड मौसम चेतावनी झारखंड मौसम पूर्वानुमान झारखंड समाचार तेज हवाएं दुमका बारिश देवघर बारिश धनबाद बारिश पूर्वी टुंडी बारिश अलर्ट झारखंड बिजली गिरने का खतरा बोकारो बारिश भारी बारिश मानसून अलर्ट मौसम विभाग मौसम समाचार येलो अलर्ट रांची मौसम रांची मौसम रिपोर्ट रुक-रुक कर बारिश सावधानी बरतें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 29 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article CM हेमंत सोरेन 31 जुलाई को लौटेंगे झारखंड, राष्ट्रपति का देवघर में करेंगे स्वागत

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.