Ranchi : झारखंड सरकार ने भूमि निबंधन एवं राजस्व विभाग के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, सरायकेला और खूंटी सहित कई जिलों में पदस्थापित रजिस्ट्रार के ट्रांसफर और पोस्टिंग की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, रांची के जिला अवर निबंधक के पद पर अब दिलीप कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान जिला अवर निबंधक वैभव मणि त्रिपाठी को प्रमोशन देकर निबंधक महानिरीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
अन्य जिलों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है।
Also read: 250 किलो जावा महुआ नष्ट, अवैध शराब भट्ठियां हुई ध्वस्त…
Also read: बारिश में कच्चा मकान ढहा, 12 भेड़ों की मौ’त, बैल गंभीर रूप से घायल…
Also read: गरीब बच्चों को दाखिला न देने पर डीएवी स्कूल को नोटिस…