Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Sep, 2025 ♦ 4:55 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कब है नागपंचमी? जानें इस दिन का महत्व, मूल तिथि, पूजा मुहूर्त एवं क्यों होती है नाग देवता की पूजा
    झारखंड

    कब है नागपंचमी? जानें इस दिन का महत्व, मूल तिथि, पूजा मुहूर्त एवं क्यों होती है नाग देवता की पूजा

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJuly 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नागपंचमी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : हिंदू धर्म में नाग पंचमी एक पवित्र पर्व है, जो नाग देवताओं को समर्पित है. श्रावण मास शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाने वाला यह पर्व मुख्य रूप से भारत और नेपाल में, गहरा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है. मान्यता है कि इस दिन नागों की पूजा करने से कुंडली में कालसर्प दोष के दुष्प्रभाव दूर होते हैं. इस वर्ष 29 जुलाई 2025, मंगलवार को नागपंचमी का पर्व मनाया जाएगा. हिंदू संस्कृति में यह दिन नागों के प्रति बड़े धार्मिक उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है. आइये जानते हैं नागपंचमी पर्व का महत्व, मूल तिथि, पूजा मुहूर्त एवं क्यों मनाया जाता है नागपंचमी का पर्व.

    नाग पंचमी मूल तिथि और समय

    • श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी प्रारंभः 07.54 PM (28 जुलाई 2025)
    • श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी समाप्तः 09.16 PM (29 जुलाई 2025)
    • पूजा का शुभ मुहूर्तः 05.41 AM से 08.23 AM (29 जुलाई 2025)

    नाग पंचमी का धार्मिक महत्व

    सनातन धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व है. हिंदू पौराणिक कथाओं में, नागों को सृजन, विनाश, ब्रह्मांडीय संतुलन और उर्वरता का शक्तिशाली प्रतीक माना जाता है. इसलिए इस दिन हर हिंदू घरों में नागों को देवता के रूप में पूजा जाता है. वस्तुतः नागपंचमी सांपों एवं प्रकृति के संतुलन के साथ उनके संबंधों का सम्मान करने का पर्व है. मान्यता है कि नागपंचमी के दिन सांपों की पूजा करने से नाग देवताओं का आशीर्वाद एवं सुरक्षा प्राप्त होती है. इस दिन उत्तर भारत में तमाम जगहों पर नागपंचमी के मेले का भी आयोजन किया जाता है.

    नाग पंचमी की पौराणिक कथा

    स्कंद पुराण के अनुसार एक बार नागराज तक्षक ने अर्जुन के पुत्र राजा परीक्षित को डस लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई. इसका बदला लेने के लिए तक्षक-पुत्र जनमेजय ने समस्त सांपों को खत्म करने हेतु सर्प-यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया. राजा जनमेजय यज्ञ में तमाम ब्राह्मण ऋषि यज्ञकुंड के समक्ष शक्तिशाली मंत्रों का जाप करने आये. इस अनुष्ठान के जरिये भारी संख्या में सांप यज्ञ कुंड में खींचे जानें लगे. यह देख नागराज तक्षक इंद्र के पास छिप गये, लेकिन अनुष्ठान इतना शक्तिशाली था कि इंद्र भी कुछ नहीं कर सके. अंततः वे सर्पों की रानी देवी मनसा के पास जाकर सर्पों की रक्षा की मांग की. मनसा देवी ने अपने पुत्र अस्तिका को राजा जनमेजय के पास जाकर यज्ञ रोकने का आदेश दिया. अस्तिका राजा के पास गये और यज्ञ रोकने का अनुरोध करने का आदेश दिया. जनमेजय ने ब्राह्मण के अनुरोध पर यज्ञ को रोक दिया. तभी से श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी को सर्पों की रक्षार्थ नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है.

    Also Read : सड़क हादसे में छात्र की मौ’त, इलाके में मची अफरा-तफरी

    Hindu festival History of Nag Panchami Kaal Sarp Dosh Nag Devta Nag Panchami Nag Panchami 2025 Nag Panchami Date Nag Panchami in India Nag Panchami in Nepal Nag Panchami Puja Muhurat Nag Panchami Puja Time Nag Panchami Puja Vidhi Nag Panchami Tuesday Nag Panchami Vrat Nag Worship Remedies on Nag Panchami Shravan Month Shravan Panchami Significance of Nag Panchami When is Nag Panchami कालसर्प दोष नाग देवता नाग पंचमी 2025 नाग पंचमी कब है नाग पंचमी का इतिहास नाग पंचमी का महत्व नाग पंचमी की तिथि नाग पंचमी के उपाय नाग पंचमी नेपाल नाग पंचमी पूजा मुहूर्त नाग पंचमी पूजा विधि नाग पंचमी पूजा समय नाग पंचमी भारत नाग पंचमी मंगलवार नाग पंचमी व्रत नाग पूजा नागपंचमी श्रावण पंचमी श्रावण मास हिंदू पर्व
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के लिए मंत्रिमंडल सचिवालय ने अधिसूचना जारी की
    Next Article 29 जुलाई को CM करेंगे बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का उद्घाटन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रातू में दो युवकों को अज्ञात अपराधियों ने मा’री गोली, एक की मौ’त, दूसरे की हालत गंभीर

    September 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव के लिए टीम तुलसी पटेल ने गिरिडीह चेंबर से मांगा समर्थन

    September 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव के लिए टीम आदित्य मल्होत्रा के 22 सदस्यों ने किया नामांकन

    September 7, 2025
    Latest Posts

    रातू में दो युवकों को अज्ञात अपराधियों ने मा’री गोली, एक की मौ’त, दूसरे की हालत गंभीर

    September 7, 2025

    FJCCI चुनाव के लिए टीम तुलसी पटेल ने गिरिडीह चेंबर से मांगा समर्थन

    September 7, 2025

    FJCCI चुनाव के लिए टीम आदित्य मल्होत्रा के 22 सदस्यों ने किया नामांकन

    September 7, 2025

    चालान मध्य प्रदेश का, खनिज लोडिंग पलामू से… हेमंत सरकार को करोड़ों का नुकसान

    September 7, 2025

    हजारीबाग में 12 अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 60 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    September 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.