Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आज लेंगे शपथ
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आज लेंगे शपथ

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चौहान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आज सुबह 10 बजे राजभवन के बिरसा मंडप में झारखंड हाईकोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। राज्यपाल संतोष गंगवार उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश मौजूद रहेंगे।

    जस्टिस चौहान मंगलवार को अपने परिवार के साथ रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। शपथ ग्रहण के बाद वे हाईकोर्ट जाकर अपने कार्यभार को संभालेंगे। उनके आने से झारखंड की न्यायिक व्यवस्था को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।

    शपथ समारोह की तैयारियां पूरी

    राजभवन में शपथ समारोह के लिए बिरसा मंडप को खास तौर पर सजाया गया है। जस्टिस चौहान के परिवार के 50-60 सदस्य भी इस समारोह में शामिल होंगे। मेहमानों के ठहरने के लिए स्टेट गेस्ट हाउस और शहर के होटलों में विशेष व्यवस्था की गई है।

    कौन हैं जस्टिस तरलोक सिंह चौहान :

    जस्टिस चौहान हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश रह चुके हैं। उन्होंने शिमला से स्कूली शिक्षा और पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से कानून की पढ़ाई पूरी की। 1989 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश स्टेट बार काउंसिल में वकालत शुरू की। 2014 में वे हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश बने और उसी साल स्थायी न्यायाधीश नियुक्त हुए। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसले दिए और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं।

    न्यायिक व्यवस्था को मिलेगा बल

    जस्टिस चौहान के अनुभव और निष्पक्षता से झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक प्रक्रिया को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। उनकी नियुक्ति से न्यायिक बिरादरी में उत्साह का माहौल है।

    Also Read : भाई की ह’त्या का बदला लेने के लिए कर दिया नबी का म’र्डर, आठ घंटे के भीतर धराया

    Justice Tarlok Singh Chauhan the new Chief Justice of Jharkhand High Court will take oath today झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आज लेंगे शपथ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 23 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

    Related Posts

    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026
    Latest Posts

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    बंद शौचालय के चेंबर में मिला दुर्लभ साही, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.