Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jul, 2025 ♦ 6:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स मुकाबला रद्द, शिखर धवन बोले- ‘देश सबसे पहले’
    खेल

    भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स मुकाबला रद्द, शिखर धवन बोले- ‘देश सबसे पहले’

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाला वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) का बहुप्रतीक्षित मुकाबला रद्द कर दिया गया है। आयोजकों ने यह फैसला भारतीय खिलाड़ियों द्वारा नाम वापस लेने और बढ़ते तनाव के मद्देनजर लिया है। इस फैसले के बाद डब्ल्यूसीएल ने एक आधिकारिक बयान जारी कर माफी मांगी है।

    Dear all , pic.twitter.com/ViIlA3ZrLl

    — World Championship Of Legends (@WclLeague) July 19, 2025

    भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने इस मामले में अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए एक्स पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने अपने ई-मेल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “जो कदम मैंने 11 मई को लिया, उस पर आज भी वैसे ही खड़ा हूं। मेरा देश मेरे लिए सबकुछ है और देश से बढ़कर कुछ नहीं होता। जय हिंद।” धवन के इस बयान को सोशल मीडिया पर व्यापक समर्थन मिला है।

    Jo kadam 11 May ko liya, uspe aaj bhi waise hi khada hoon. Mera desh mere liye sab kuch hai, aur desh se badhkar kuch nahi hota.

    Jai Hind! 🇮🇳 pic.twitter.com/gLCwEXcrnR

    — Shikhar Dhawan (@SDhawan25) July 19, 2025

    पहलगाम हमले के बाद बढ़ा तनाव

    पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले का विरोध शुरू कर दिया था। भारतीय टीम के कई प्रमुख खिलाड़ियों, जिनमें शिखर धवन, सुरेश रैना, और हरभजन सिंह शामिल हैं, ने इस टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। युवराज सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम में रॉबिन उथप्पा और अंबाटी रायुडू जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी शामिल हैं, और यह उनका इस टूर्नामेंट में पहला मुकाबला था।

    आयोजकों ने मांगी माफी

    डब्ल्यूसीएल ने अपने बयान में कहा, “हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच वॉलीबॉल मैच के बाद इस क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया था। हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इसे रद्द करने का फैसला लिया गया है। हम किसी भी भावना को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगते हैं।” न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कई अन्य भारतीय खिलाड़ी भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलने के पक्ष में थे।

    सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का गुस्सा

    पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने इस मुकाबले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दी थीं। कई लोगों ने इसे रद्द करने की मांग की थी, जिसके बाद आयोजकों ने यह कदम उठाया। प्रशंसकों ने भारतीय खिलाड़ियों के इस फैसले की सराहना की और इसे देशभक्ति का प्रतीक बताया।

    Also Read : झारखंड में अगले 4-5 दिनों तक झमाझम बारिश के साथ आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट

    India-Pakistan World Championship of Legends match cancelled Shikhar Dhawan said- 'Country comes first' भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स मुकाबला रद्द शिखर धवन बोले- 'देश सबसे पहले'
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमॉनसून सत्र 2025 से पहले आज सर्वदलीय बैठक, कल से शुरू होगा सेशन
    Next Article माओवादी 20 जुलाई से 3 अगस्त तक झारखंड में करेंगे स्मृति सभा, 3 को बंद का ऐलान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुखदेवनगर में अपराधी बेलगाम, खुलेआम बीच सड़क पर फा’यरिंग व मा’रपीट… देखें VIDEO

    July 20, 2025
    चाईबासा

    सुमित सिंह यादव ह’त्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

    July 20, 2025
    खेल

    भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में अंशुल कंबोज की एंट्री, किसे करेंगे रिप्लेस… जानें

    July 20, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में अब महंगी हो जायेगी जमीन, बढ़ने वाला है सरकारी रेट

    July 20, 2025

    DLSA ने बिरसा मुंडा जेल में लगाया विधिक जागरूकता शिविर, तीन बंदी रिहा

    July 20, 2025

    लूट की कोशिश नाकाम, तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    July 20, 2025

    वरिष्ठ अधिवक्ता युधिष्ठिर महतो का निधन, कल न्यायालय परिसर में दी जाएगी श्रद्धांजलि

    July 20, 2025

    21वीं बिहार बटालियन की गौरवशाली परंपराओं को किया गया याद… जानें क्यों

    July 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.