Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पोर्टल पर डेटा की प्रविष्टि की मॉनिटरिंग डीडीसी करें सुनिश्चित : राजेश्वरी बी
    जोहार ब्रेकिंग

    पोर्टल पर डेटा की प्रविष्टि की मॉनिटरिंग डीडीसी करें सुनिश्चित : राजेश्वरी बी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजेश्वरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : पंचायत निदेशक राजेश्वरी बी ने कहा कि पोर्टल पर डेटा की प्रविष्टि की मॉनिटरिंग डीडीसी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पंचायत उन्नति सूचकांक के तहत जिलेवार आकलन में बताया कि लोहरदगा ने 59.37 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान, उसके बाद खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम ,धनबाद,और जामताड़ा ने क्रमशः द्वितीय,तृतीय चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड ने पंचायत उन्नति सूचकांक(पीएआई 2.0) के तहत स्वास्थ्य पंचायत की थीम में बेहतर काम किया है। पंचायत उन्नति सूचकांक(पीएआई) का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य को हासिल करना है। इसके तहत पंचायतों को 9 थीम पर फोकस कर काम करना है। उन्होंने कहा कि फंड की उपलब्धता को देखते हुए हर साल किन्हीं दो थीम को फोकस कर कार्य करें फिर अगले साल किन्हीं दो थीम पर। इस तरह हम अपने लक्ष्य को पा सकेंगे। राजेश्वरी बी गुरुवार को रांची के एक स्थानीय होटल में आयोजित पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई-2) पर राज्य स्तरीय प्रसार कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं।

    पीएआई पोर्टल पर पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों की प्रविष्टि करना भी जरूरी

    राजेश्वरी बी ने पंचायत उन्नति सूचकांक के तहत जिलेवार आकलन में बताया कि लोहरदगा ने 59.37 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान, उसके बाद खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद और जामताड़ा ने क्रमशः द्वितीय, तृतीय चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि अन्य पंचायतों ने भी अच्छा काम किया है लेकिन अच्छा काम करने के साथ-साथ उसका प्रदर्शन करना भी जरूरी है। पीएआई पोर्टल पर पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों की प्रविष्टि भी सुनिश्चित होनी चाहिए नहीं तो पंचायत उन्नति सूचकांक में पिछड़ जायेंगे।

    उन्होंने सभी जिलों के डीडीसी को निदेश दिया कि इसकी भी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें कि पोर्टल पर डेटा की प्रविष्टि हो रही है या नहीं। उन्होंने कहा कि पीएआई पोर्टल पर डेटा की कम इंट्री को देखते हुए ही यह कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायतें अच्छा काम करते हैं पर उसका प्रदर्शन उचित जगह नहीं कर पाते हैं जिस कारण हमलोगों सूचकांक में पिछड़ रहे हैं।

    पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से काम कर रही है राज्य सरकार

    राजेश्वरी बी ने कहा कि राज्य सरकार पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से काम कर रही है। पंचायत भवन को सुदृढ़ किया जा रहा है। डिजिटल पंचायत प्रोग्राम शुरू किया गया है। पंचायत भवन में सारे डिजिटल काम किए जा रहे है। इसलिए डेटा प्रविष्टि में भी अब कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायती राज में मुखिया केंद्र में है। पंचायत में सभी विकास के काम मुखिया के माध्यम से ही होते हैं। विकास कार्य में सरकार की सभी गतिविधियों में मुखिया की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।अब सभी जिलों में ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। जिसके लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम पोर्टल बनाया गया है जिसमे प्रविष्टि कर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए इस तरह के कार्यशाला के आयोजन से मुखिया को भी लाभ होगा। इस अवसर पर पंचायत उन्नति सूचकांक( पीएआई 2.0 )के तहत बेहतर कार्य करने वाले जिलों, प्रखंडों और पंचायतों को सम्मानित किया गया।

    कार्यशाला में जिला परिषद के अध्यक्ष, विभिन्न जिलों के डीडीसी, पंचायती राज की अपर सचिव शैल प्रभा कुजूर सहित जिला पंचायत पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के मुखिया,विभिन्न जिलों से आए संबंधित विभाग के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Also Read : IRS के वरिष्ठ अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया स्वीकार, अधिसूचना जारी

    DDC should ensure monitoring of data entry on the portal: Rajeshwari B पोर्टल पर डेटा की प्रविष्टि की मॉनिटरिंग डीडीसी करें सुनिश्चित : राजेश्वरी बी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाउथ स्टार विजय देवरकोंडा अस्पताल में भर्ती, डेंगू के चलते बिगड़ी तबीयत
    Next Article नारायणपुर में शहादत दिवस पर बाबूलाल मरांडी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कई कार्यकर्ताओं की भाजपा में वापसी…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.