Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मंत्री आलमगीर आलम ने की अधिकारियों के साथ बैठक, विकास और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा
    जोहार ब्रेकिंग

    मंत्री आलमगीर आलम ने की अधिकारियों के साथ बैठक, विकास और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2020No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    पाकुड़। विधायक सह राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने परिसदन में अधिकारियों और पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में मंत्री ने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं की जानकारी ली, साथ ही कार्यकर्ताओं को कोरोना संक्रमण के इस दौर में ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंसिंग एवं लाॅकडाउन का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया।
    कार्यकर्ता और ग्रामीणों की ओर से अनियमित बिजली आपूर्ति, जर्जर सड़क, पेयजल की समस्या सहित कई समस्याओं की ओर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया और उसका निदान निकालने की मांग की। वहीं मंत्री आलमगीर ने जिले के अधिकारियों के साथ भी बैठक की और जिले में चल रहे विकास और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

    मंत्री ने मनरेगा, पीएम आवास योजना की प्रगति की जानकारी लेने के साथ ही मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने और समय पर मजदूरी का भुगतान करने में किसी तरह की कोताही न बरतने की हिदायत दी। बैठक में मौजूद डीसी कुलदीप चौधरी, डीडीसी सहित अन्य अधिकारियो से मंत्री आलमगीर ने भौतिक और वित्तीय प्रगति की जानकारी लिया और चल रहे कार्यो पर संतोष व्यक्त किया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : करमा पर्व पर भी कोरोना का कहर, फिका हुआ करम महोत्सव का उत्साह
    Next Article साप्ताहिक अवकाश के दिन पुलिसकर्मियों के बाहर जाने पर रोक, CID मुख्यालय ने जारी किया निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    झारखंड

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.