Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Aug, 2025 ♦ 8:18 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड के सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त Wi-Fi की सुविधा, मरीजों और परिजनों को मिलेगा डिजिटल लाभ
    झारखंड

    झारखंड के सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त Wi-Fi की सुविधा, मरीजों और परिजनों को मिलेगा डिजिटल लाभ

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJuly 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: राज्य सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों को मुफ्त Wi-Fi सुविधा से युक्त करने का निर्णय लिया है। इस पहल के तहत अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके साथ आने वाले अटेंडेंट्स को मुफ्त इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य मरीजों और परिजनों को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी, सरकारी योजनाओं और अन्य डिजिटल सेवाओं तक आसान पहुंच देना है।

    सरकार की ओर से यह सुविधा बीएसएनएल के सहयोग से उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार ने बताया कि यह राज्य में डिजिटल हेल्थकेयर को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा, “यह सेवा मरीजों की सुविधा के लिए शुरू की जा रही है ताकि अस्पताल में इंतजार के दौरान लोग उपयोगी स्वास्थ्य जानकारी प्राप्त कर सकें।”

    राज्य सरकार के अनुसार, एक महीने के भीतर सभी जिला अस्पतालों में यह सेवा चालू हो जाएगी। छह महीने के भीतर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भी वाई-फाई से लैस कर दिए जाएंगे।

    अजय कुमार ने कहा कि यह पहल मरीजों को एक मजबूत डिजिटल सपोर्ट सिस्टम उपलब्ध कराएगी और अस्पतालों में पारदर्शिता और सेवा की गुणवत्ता में भी सुधार लाने में मदद करेगी। सरकार का मानना है कि इस सुविधा से मरीजों की जागरूकता बढ़ेगी और स्वास्थ्य सेवाओं का अनुभव और अधिक सहज और आधुनिक बनेगा।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश को बेचा जा रहा कॉर्पोरेट घरानों के हाथों : भट्टाचार्य
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 10 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    चाईबासा

    गांव के लड़कों का ठनका माथा और मवेशी तस्करी का हो गया भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार

    August 24, 2025
    चतरा

    चतरा में ऑटो-बाइक की टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल

    August 24, 2025
    झारखंड

    धनबाद में कोयला निकालते समय चाल धंसा, एक युवक की मौ’त, लड़की घायल

    August 24, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 25 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 25, 2025

    गांव के लड़कों का ठनका माथा और मवेशी तस्करी का हो गया भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार

    August 24, 2025

    चतरा में ऑटो-बाइक की टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल

    August 24, 2025

    सांसद रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस-राजद पर हमला, राहुल-तेजस्वी पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप

    August 24, 2025

    धनबाद में कोयला निकालते समय चाल धंसा, एक युवक की मौ’त, लड़की घायल

    August 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.