Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Aug, 2025 ♦ 2:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में मच्छर जनित रोगों के बढ़ने का खतरा, नहीं हो रही फॉगिंग की व्यवस्था
    झारखंड

    रांची में मच्छर जनित रोगों के बढ़ने का खतरा, नहीं हो रही फॉगिंग की व्यवस्था

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची: बरसात आते ही राजधानी में डेंगू और मलेरिया जैसे मच्छर जनित बीमारियां पनपने लगती है, लेकिन इस साल नगर निकायों को कोरोना संक्रमण के खिलाफ भी सेनेटाइजेशन का काम करना पड़ रहा है। इसकी वजह नगर निगम की ओर से मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर चलाया जाने वाला अभियान प्रभावित हुआ है। एक महीने पहले फॉगिंग की शुरुआत हुई तो थी, लेकिन फिर से फॉगिंग बंद हो गई है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के साथ-साथ मच्छर जनित रोगों के प्रकोप के बढ़ने की भी आशंका बढ़ती जा रही है।

    रांची में पिछले 6 महीनों से मच्छर जनित रोगों के लिए की जाने वाली फॉगिंग का काम पूरी तरह से ठप है. एक से डेढ़ महीने पहले फॉगिंग की शुरुआत की गई थी, लेकिन फिर वह बंद कर दी गई। शहर में 53 वार्ड हैं, लेकिन फॉगिंग के लिए सिर्फ 3 गाड़ियां हैं। ऐसे में वार्डों में फॉगिंग नहीं हो पा रही है।पहले मिट्टी तेल से होने वाली फॉगिंग की जाती थी, जो पिछले 1 साल से बंद है। इसकी जगह पर कोल्ड फॉगिंग की जाती है। इसके लिए नगर निगम की ओर से तीन गाड़ियां खरीदी गई थी, जिसमें एक गाड़ी वीआईपी इलाकों के लिए है, जबकि 2 गाड़ियों पर शहर के 53 वार्डों में कोल्ड फॉगिंग की जिम्मेवारी है। उससे भी वर्तमान में फॉगिंग नहीं हो रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रांची में फॉगिंग की क्या स्थिति है।

    शहर की मेयर आशा लकड़ा का कहना है कि सुबह में सेनेटाइजेशन के लिए निगम की गाड़ियां वार्डों में घूमती हैं और शाम में कोल्ड फॉगिंग की जाती है। पहले धुएं वाली फॉगिंग होती थी। इसलिए लोगों को पता चलता था, लेकिन अब कोल्ड फॉगिंग में धुंआ नहीं होता है। इसलिए लोगों को पता नहीं चल पाता है। उन्होंने कहा कि मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए शहर में लगातार सफाई अभियान तेज किया गया है। यही वजह है कि नालियों की सफाई की जा रही है, साथ ही आसपास के झाड़ियों कि सफाई और कचरा उठाओ का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि मच्छर जनित रोग की रोकथाम की जा सके।

    मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए इस मानसून के समय में भी निगम की ओर से फॉगिंग का रोस्टर नहीं बनाया गया है।शहर के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि फॉगिंग के रोस्टर में गड़बड़ियां हैं और वर्तमान में कोरोना वायरस के लिए सेनेटाइजेशन में ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन जल्दी रोस्टर भी बना लिया जाएगा और उसके अनुसार फॉगिंग की जाएगी, ताकि मच्छर जनित रोगों की रोकथाम हो सके। वार्ड पार्षदों कहना है कि उन्हें नगर निगम के फॉगिंग रोस्टर से कोई लेना देना नहीं है, बल्कि उन्हें धरातल पर फॉगिंग का काम दिखना चाहिए, जो जनता की मांग है, लेकिन मच्छर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर नगर निगम का कोई ध्यान नहीं है और न ही कोई संसाधन है। नगर आयुक्त नए आए हैं, जो वर्तमान में सिर्फ सेनेटाइजेशन पर ही ध्यान दे रहे हैं।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि मच्छर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन महीनों से फागिंग की गाड़ियां नहीं दिखी हैं। पहले सेनेटाइजेशन का काम भी जोर-शोर से चल रहा था। वह भी अब बंद हो गया है, जिससे खतरा बढ़ता जा रहा है। मानसून के दौरान राजधानी का कोई ऐसा इलाका नहीं बचा है, जहां मच्छर का प्रकोप न बढ़ा हो। लगातार बारिश की वजह से जलजमाव भी मच्छर को पनपने का पूरा मौका दे रही हैं, जिससे मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका: बारिश के कारण मसानजोर डैम का जलस्तर बढ़ा, किसानों का सता रही यह चिंता…
    Next Article कोडरमा : सड़क हादसे में भाजपा नेता सुनील राम की मौत

    Related Posts

    क्राइम

    वृद्ध दंपति की नृशंस ह’त्या का खुलासा, दामाद गिरफ्तार

    August 24, 2025
    झारखंड

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे भी डिटेन, जा रहे थे नगड़ी की ओर

    August 24, 2025
    झारखंड

    रांची में झरनों का रौद्र रूप, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    August 24, 2025
    Latest Posts

    वृद्ध दंपति की नृशंस ह’त्या का खुलासा, दामाद गिरफ्तार

    August 24, 2025

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे भी डिटेन, जा रहे थे नगड़ी की ओर

    August 24, 2025

    पटना मेट्रो का उद्घाटन सितंबर में, पीएम मोदी कर सकते हैं शुभारंभ

    August 24, 2025

    रांची में झरनों का रौद्र रूप, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    August 24, 2025

    ऑपरेशन “काला हीरा” में हर गाड़ियों से 50 हजार की वसूली, बंटी-पिंटू व तिवारी-विकास की जोड़ियां संभाल रहीं गोरख धंधे को

    August 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.