Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jul, 2025 ♦ 10:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सर्किल इंस्पेक्टर के घर डकैती कांड का खुलासा, चार गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    सर्किल इंस्पेक्टर के घर डकैती कांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डकैती
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : पाकुड़ में सर्किल इंस्पेक्टर शिवाशीष वात्स्यायन के घर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में नगर थाना की पुलिस ने चार संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम रिंकू राजवर, एमेली मरांडी, मंजारुल शेख और मनीलाल ठाकुर बताये गये। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, सोने की बाली और अंगूठी, चांदी की पायल, बिछिया और पांव का बेड़ा बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने एक डोमिनार बाइक और चार एंड्राइड मोबाइल भी जब्त किया है। सभी सामान बलिया दंगा स्थित मजारों के पास किराए के मकान से बरामद किये गये हैं। इस बात का खुलासा आज पाकुड़ की पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी ने मीडिया के सामने किया।

    SP निधि द्विवेदी ने बताया कि बीते 16 जून को सर्किल इंस्पेक्टर शिवाशीष वात्स्यायन के घर डकैती हुई थी। उनका घर ठाकुर नगर थाना क्षेत्र के लड्डू बाबू बागान में है। करीब 10-12 डकैतों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया था और भाग निकले थे। पाकुड़ SDPO दयानंद आजाद की देखरेख में SIT गठित की गयी थी। गठित SIT को तफ्तीश के दरम्यान एक क्लू मिला और चार संदेही गुनहगारों को पुलिस ने उठा लिया। वहीं, उनकी निशानदेही पर डकैती में लूटे गये सामान सहित हथियार बरामद कर लिये गये। चारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इनका पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार चारों आरोपियों ने अपने बाकी साथियों के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया है। पुलिस बाकी के डकैतों को गिरफ्तार करने के वास्ते लगातार छापेमारी कर रही है। सुनें क्या बोल गयीं पाकुड़ पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी…

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/07/WhatsApp-Video-2025-07-04-at-2.18.50-PM.mp4

    Also Read : लंदन में ललित मोदी और विजय माल्या कर रहे पार्टी, गाना गाते और मस्ती करते VIDEO VIRAL

    Also Read : स्टेट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज को BHMS फर्स्ट ईयर के लिए नामांकन की नहीं मिली अनुमति

    Also Read : CM नीतीश ने किया बापू टावर का उद्घाटन, बच्चों से की मुलाकात

    Circle Inspector's house robbery case solved four arrested चार गिरफ्तार सर्किल इंस्पेक्टर के घर डकैती कांड का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवेल्डिंग के दौरान फटा सिलेंडर, मजदूर गंभीर रूप से घायल…
    Next Article कढ़ी पत्ते : सेहत का खजाना, जानें इसके गजब के फायदे

    Related Posts

    जमशेदपुर

    चक्रधरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन होटल पर जुर्माना, कई को नोटिस…

    July 4, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, 30 IED बरामद

    July 4, 2025
    जमशेदपुर

    चाकुलिया में शिक्षा समिति की हुई बैठक, नौ हाई स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड…

    July 4, 2025
    Latest Posts

    चक्रधरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन होटल पर जुर्माना, कई को नोटिस…

    July 4, 2025

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, 30 IED बरामद

    July 4, 2025

    चाकुलिया में शिक्षा समिति की हुई बैठक, नौ हाई स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड…

    July 4, 2025

    PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान बरामद

    July 4, 2025

    डीसी कंचन सिंह की छलकी ममता, मंदिर में जख्मी पड़े बच्चे का तुरंत कराया इलाज

    July 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.