Jamshedpur: जमशेदपुर के SSP पीयूष पांडेय ने जिला में 15 थानेदारों और पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में मानगो, MGM, सिदगोड़ा, सीतारामडेरा, बिरसानगर, सुंदरनगर सहित कई प्रमुख थानों के प्रभारी बदले गए हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को पुलिस लाइन में क्लोज कर दिया गया है।
तबादले की सूची इस प्रकार है—
•सचिन कुमार दास को MGM थाना प्रभारी बनाया गया है।
•अविनाश कुमार को परसुडीह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
•बैजनाथ कुमार को घाटशिला अंचल निरीक्षक के पद से हटाकर जुगसलाई थाना प्रभारी बनाया गया है।
•मोहम्मद फैज अहमद जो परसुडीह थाना प्रभारी थे अब सीसीआर इंस्पेक्टर बनाए गए हैं।
•मधुसूदन डे को घाटशिला थाना से हटाकर जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है।
•गुलाम रब्बानी खान को सिदगोड़ा थाना से हटाकर पटमदा अंचल निरीक्षक बनाया गया है।
•निरंजन कुमार जो मानगो थाना प्रभारी थे अब सीतारामडेरा थाना की जिम्मेदारी संभालेंगे।
•भूषण कुमार को गोलमुरी यातायात थाना से हटाकर बिष्टुपुर साइबर थाना में भेजा गया है।
•बिरेंद्र कुमार को जुगसलाई यातायात थाना से हटाकर सिदगोड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है।
•नित्यानंद प्रसाद को सीसीआर साकची से हटाकर अब मानगो थाना प्रभारी बनाया गया है।
•वंश नारायण सिंह को पटमदा अंचल निरीक्षक से हटाकर घाटशिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
•शैलेंद्र को बिष्टुपुर साइबर थाना से हटाकर गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है।
•पवन कुमार जो सुंदरनगर थाना प्रभारी थे को गोलमुरी पुलिस लाइन में क्लोज कर दिया गया है।
•विवेक कुमार पंडित बिरसानगर थाना प्रभारी को भी गोलमुरी पुलिस लाइन में क्लोज किया गया है।
•अमित कुमार चौधरी को सोनारी थाना से हटाकर बिरसानगर थाना प्रभारी बनाया गया है।
•अजीत कुमार मुंडा को पोटका से हटाकर अब सुंदरनगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस तबादले को जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। SSP ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए यह बदलाव जरूरी था।
Also read:हेमंत सोरेन ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र..जानें क्या है बात