Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Jun, 2025 ♦ 4:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सिमडेगा में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली, घायल वृद्धा को खाट पर लादकर पहुंचाया अस्पताल
    झारखंड

    सिमडेगा में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली, घायल वृद्धा को खाट पर लादकर पहुंचाया अस्पताल

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega: झारखंड की ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सिमडेगा जिले के पाकर डांड प्रखंड के केसलपुर पंचायत स्थित चुंदियारी गांव से सामने आए ताजा मामले ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है। यहां एक घायल वृद्धा को समय पर एंबुलेंस सेवा न मिलने के कारण ग्रामीणों ने खाट पर लादकर अस्पताल पहुंचाया।

    जानकारी के मुताबिक, चुंदियारी गांव की एक वृद्ध महिला सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव वालों ने तत्काल पूर्व प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा को इसकी सूचना दी। बेसरा ने सिमडेगा के सिविल सर्जन से बात कर एंबुलेंस की मांग की। प्रशासन ने एंबुलेंस भेजी भी, लेकिन रास्ते में हल्दिबेड़ा गांव के पास वह खराब हो गई।

    एंबुलेंस सेवा के फेल हो जाने के बाद ग्रामीणों को बोलेरो गाड़ी किराये पर लेनी पड़ी। घंटों की मशक्कत के बाद घायल वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया जा सका। इस दौरान गांववालों ने घायल महिला को खाट पर लिटाकर सड़क तक लाना पड़ा।

    चौंकाने वाली बात यह है कि तीन महीने के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है जब किसी गंभीर मरीज को खाट या अन्य साधन से अस्पताल ले जाना पड़ा। इससे पहले भी ऐसी घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सुधार के दावे किए थे, लेकिन हालात जस के तस हैं।

    ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद एंबुलेंस सेवा की स्थिति नहीं सुधर रही। कई इलाकों में या तो एंबुलेंस नहीं हैं, या जो हैं वे अक्सर खराब रहती हैं।

    इस घटना ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बयानों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मंत्री लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का दावा करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी कहती है।

    ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव अब आम बात हो गई है। सिमडेगा का यह मामला राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक और करारा तमाचा है, जिसमें मरीजों की जान तक जोखिम में पड़ जाती है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की बेरुखी के चलते आम लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करने को मजबूर हैं।

    Also read: हाथी ने गौशाला की चहारदिवारी तोड़ी, कर्मचारियों में दहशत का माहौल…

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन से की मुलाकात
    Next Article कोल्हान विश्वविद्यालय का बदलेगा स्वरूप, सभी कॉलेज होंगे डिजिटल

    Related Posts

    जामताड़ा

    हूल दिवस की पूर्व संध्या पर एसपी ने सिद्धो-कान्हू सेवा समिति को भेंट किए मांदर-नगाड़ा

    June 28, 2025
    जामताड़ा

    लंदन में बढ़ाया जामताड़ा जिला का मान: दिव्यांक को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ शोध प्रबंध’ और ‘डायरेक्टर प्राइज’ सम्मान

    June 28, 2025
    झारखंड

    मुहर्रम पर्व को लेकर पलामू DIG ने जारी किए निर्देश, शांति समिति की बैठक अनिवार्य

    June 28, 2025
    Latest Posts

    हूल दिवस की पूर्व संध्या पर एसपी ने सिद्धो-कान्हू सेवा समिति को भेंट किए मांदर-नगाड़ा

    June 28, 2025

    लंदन में बढ़ाया जामताड़ा जिला का मान: दिव्यांक को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ शोध प्रबंध’ और ‘डायरेक्टर प्राइज’ सम्मान

    June 28, 2025

    मुहर्रम पर्व को लेकर पलामू DIG ने जारी किए निर्देश, शांति समिति की बैठक अनिवार्य

    June 28, 2025

    नामकुम थानेदार की गाड़ी में अवैध बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, इंस्पेक्टर मनोज आर्किड में एडमिट

    June 28, 2025

    अवैध गन और शराब फैक्ट्री का धंधा करने वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार, SP क्या बोले… देखें

    June 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.