Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सावन में बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ कराएगा 1000 भक्तों की निःशुल्क कांवर यात्रा
    झारखंड

    सावन में बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ कराएगा 1000 भक्तों की निःशुल्क कांवर यात्रा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 28, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सावन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : सावन के पावन अवसर पर इस वर्ष भी बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से निःशुल्क कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी शनिवार को साकची स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने दी।

    उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को 1000 शिवभक्तों का जत्था जमशेदपुर से सुल्तानगंज के लिए रवाना होगा। यहां से उत्तरवाहिनी गंगा जल लेकर भक्त पैदल देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और जलाभिषेक के बाद बाबा बासुकीनाथ धाम जाकर वहां भी जल अर्पित करेंगे। यात्रा की कुल अवधि आठ दिन होगी।

    पंजीयन एक जुलाई से शुरू

    यात्रा के लिए पंजीयन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी, जो पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। इसमें 18 से 60 वर्ष की आयु के व्यक्ति ही भाग ले सकेंगे। सभी पंजीकृत यात्रियों को फोटो और मोबाइल नंबर सहित पहचान पत्र दिया जाएगा।

    विशेष ड्रेस कोड और सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कांवरियों की पहचान के लिए विशेष ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर, साकची और मानगो से भक्तों का जत्था शामिल होगा। यात्रा के ठहराव स्थलों को आरक्षित कर लिया गया है और हर ठहराव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश के रीवा से कलाकारों को बुलाया गया है, जो असरगंज स्थित बिहार पर्यटन विभाग के धांधी बिलारी भवन में बाबा बैद्यनाथ की कथा की झांकी प्रस्तुत करेंगे।

    पूरी यात्रा निःशुल्क

    संघ द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं जैसे यात्रा, धर्मशाला, भोजन, स्वास्थ्य सुविधा और सांस्कृतिक आयोजन पूरी तरह निःशुल्क रहेंगे।

    संपर्क सूत्र

    पंजीयन के लिए इच्छुक व्यक्ति निम्नलिखित लोगों से संपर्क कर सकते हैं:

    • मानगो: किशोर बर्मन – 8540986994
    • सोनारी: कृष्णा सिंह – 7870910175
    • कदमा: अरविंद महतो – 8210320937
    • बिष्टुपुर: आशुतोष सिंह – 9334644378

    इस संवाददाता सम्मेलन में विकास सिंह, रामअवदेश चौबे, अरविंद महतो, अजय लोहार, छोटे लाल सिंह, सूरज नारायण, मनोज ओझा, संदीप शर्मा, रामचन्द्र प्रसाद, विकास गुप्ता, शिव साहू और पंकज गुप्ता उपस्थित थे।

    Also Read : नवविवाहिता की ग’ला दबाकर ह’त्या, दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप

    Agrasen Bhavan Baba Baidyanath Seva Sangh Basukinath Dham Cultural Programs Deoghar Yatra free Kanwar Yatra group of Shiv devotees Hindu religious journey Jamshedpur to Sultanganj Jharkhand news Jharkhand religious journey Kanwar Yatra 2025 Kanwar Yatra registration Religious event Rewa artists Sakchi event Sawan Sawan Kanwar Yatra Sawan special event Vikas Singh अग्रसेन भवन कांवर यात्रा 2025 कांवर यात्रा पंजीयन जमशेदपुर से सुल्तानगंज झारखंड धार्मिक यात्रा झारखंड समाचार देवघर यात्रा धार्मिक आयोजन निःशुल्क कांवर यात्रा बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ बासुकीनाथ धाम रीवा कलाकार विकास सिंह शिवभक्तों का जत्था साकची आयोजन सावन सावन कांवर यात्रा सावन विशेष आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम हिन्दू धार्मिक यात्रा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का विपक्ष पर तीखा प्रहार, तेजस्वी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना
    Next Article आइसक्रीम फैक्ट्री में गैस टंकी फटी, एक की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.