Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पांच लेयर में रांची में हो रही ड्रग्स तस्करी, तीसरे लेयर के दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    पांच लेयर में रांची में हो रही ड्रग्स तस्करी, तीसरे लेयर के दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 25, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची की अरगोड़ा पुलिस ने नशे को दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के नाम दिनेश कुमार राम और शिवम कुमार बताये गये। करीब 25 साल का दिनेश कुमार राम गिरिडीह के राजधनवार थाना क्षेत्र के खिजरसोता इलाके का रहने वाला है। वहीं, 22 साल के शिवम कुमार का घर रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर करम चौक में है। वर्तमान में दोनों अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक कुंज, कश्यप विहार में नवनीत कुमार विश्वास के घर बतौर किरायेदार रह रहे थे। इन लोगों के पास से पुलिस ने कुल 400 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया है। इस बात का खुलासा आज DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

    SSP चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि इंफॉर्मेशन मिली थी कि अशोक कुंज, कश्यप विहार में कुछ लड़के नशे का धंधा करते हैं। किराये के मकान में रहकर काला काम करते हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर सिटी एसपी अजीत कुमार के नेतृत्व और हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा की देखरेख टीम गठित की गयी। गठित टीम ने बताये गये ठिकाने यानी नवनीत कुमार विश्वास के घर पर रेड मारी और दिनेश एवं शिवम को गिरफ्तार कर लिया। दिनेश के पास से 220 और शिवम के पास से 180 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया गया। पुलिस के सामने दोनों के कई खुलासे किये। दोनों ने पुलिस को बताया कि ये लोग ड्रग्स तस्करी का ये धंधा पांच लेयर में करते हैं। ये दोनों तीसरे लेयर पर हैं। इन दोनों के पास ब्राउन शुगर बाहर से आता है। सेकेंड लेयर के लड़के इनलोगों तक माल पहुंचाते हैं। इनके पास से माल चौथे और फिर वहां से पांचवे लेयर के ड्रग्स पेडलरों तक पहुंच जाता है। इसके बाद बाजार में ग्राहकों तक सप्लाई किया जाता है।

    SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि दिनेश कुमार राम पेशे से एक ड्राइवर है। एक चाय की दुकान पर उसकी मुलाकात एक ड्रग्स पेडलर से हुई थी। उसे बताया गया के इस धंधे में बढ़िया प्रॉफिट है। ड्राइविंग की अपनी कमायी से वह संतुष्ट नहीं था। इस चलते ज्यादा माल कमाने के चक्कर में वह ड्रग्स तस्करी में घुस गया। सुनें क्या बता गये DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा…

    पांच लेयर में रांची में हो रही ड्रग्स तस्करी, तीसरे लेयर के दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा… DIG सह रांची SSP क्या बोल गये… देखें pic.twitter.com/7sUTCsToFd

    — Johar Live (@joharliveonweb) June 25, 2025

    Also Read :  रिम्स में मेडिकल इंटर्न्स को मिला आपदा प्रबंधन का लाइव ट्रेनिंग

    Drugs are being smuggled in Ranchi in five layers police caught two smugglers of the third layer Ranchi police caught a third layer drug peddler see what the SSP said SSP क्या बोले... देखें तीसरे लेयर के ड्रग्स पेडलर को रांची पुलिस ने दबोचा तीसरे लेयर के दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा पांच लेयर में रांची में हो रही ड्रग्स तस्करी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleELECTION से पहले मुकेश सहनी को चुनाव आयोग से मिला बड़ा तोहफा… जानें क्या 
    Next Article कुल्लू की सैंज घाटी में बादल फटने से आई बाढ़

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.