Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 7:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»साइबर क्रिमिनल्स की हिमाकत, सिमडेगा डीसी कंचन सिंह के नाम पर बार-बार बना रहे फेक आईडी
    क्राइम

    साइबर क्रिमिनल्स की हिमाकत, सिमडेगा डीसी कंचन सिंह के नाम पर बार-बार बना रहे फेक आईडी

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJune 22, 2025Updated:June 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सिमडेगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : सिमडेगा जिले की DC कंचन सिंह के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर बार-बार फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने के मामले ने जिला प्रशासन को अलर्ट मोड में ला दिया है। ताजा मामले में फिर से डीसी कंचन सिंह के नाम से एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर जिलेवासियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है।

    इससे पहले भी ‘पूजा कुमारी’ नाम से बनाई गई एक फर्जी फेसबुक आईडी में डीसी की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था। उस मामले में जिला आईटी सेल को निर्देश देकर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी और फर्जी आईडी को बंद कराया गया था। बावजूद इसके, यह साइबर ठगी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

    अब एक बार फिर डीसी कंचन सिंह के नाम और फोटो का उपयोग करते हुए नई फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई गई है, जो सक्रिय रूप से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रही है। इस बार उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आईटी सेल को सख्त निर्देश दिए हैं कि फर्जी आईडी बनाने वाले की पहचान की जाए और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

    डीसी की अपील

    डीसी सिमडेगा कंचन सिंह ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध या फर्जी फेसबुक प्रोफाइल से आई फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और ऐसे मामलों की तुरंत सूचना प्रशासन को दें। उन्होंने यह भी कहा कि साइबर अपराधियों पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

    प्रशासन की चेतावनी

    प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी अधिकारियों की पहचान का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को गुमराह करना एक गंभीर अपराध है और इसमें शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

    फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर अधिकारियों की छवि को नुकसान पहुंचाने और लोगों को धोखा देने की यह कोशिश अब प्रशासन के रडार पर है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और जिला प्रशासन ने साइबर जागरूकता को भी प्राथमिकता देने की बात कही है।

    Also Read : शिक्षकों के लिए नया फरमान, स्थानांतरण स्वीकार नहीं करने पर इतने साल तक रहेंगे आवेदन से वंचित

    Administration Alert cyber crime cyber security DC Kanchan Singh DC सिमडेगा digital fraud District Administration Facebook fraud Facebook security fake Facebook ID fake profile friend request fraud government official IT cell jharkhand Kanchan Singh misuse of social media online scam Simdega social media fraud आईटी सेल ऑनलाइन ठगी कंचन सिंह जिला प्रशासन झारखंड डिजिटल फ्रॉड डीसी कंचन सिंह प्रशासन अलर्ट फर्जी प्रोफाइल फर्जी फेसबुक आईडी फेसबुक फ्रॉड फेसबुक सुरक्षा फ्रेंड रिक्वेस्ट फ्रॉड सरकारी अधिकारी साइबर क्राइम साइबर सुरक्षा सिमडेगा सोशल मीडिया गलत इस्तेमाल सोशल मीडिया फ्रॉड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय युवा कांग्रेस ने झारखंड में संगठनात्मक चुनाव कराने का किया ऐलान
    Next Article गोस्सनर कॉलेज के 11वीं क्लास में एडमिशन की लास्ट डेट कब… जानें

    Related Posts

    झारखंड

    चतरा का नया गैंगस्टर उत्तम यादव ने ली हजारीबाग गोलीकांड की जिम्मेदारी, Video जारी कर खुलेआम दी धमकी… देखें

    June 22, 2025
    चाईबासा

    रामा पांडे को न्याय दिलाने के लिए मजदूर संघ चलाएगा हस्ताक्षर अभियान

    June 22, 2025
    जमशेदपुर

    भारी बारिश से बागबेड़ा फिल्टर प्लांट डूबा, 1140 घरों की जलापूर्ति बाधित

    June 22, 2025
    Latest Posts

    चतरा का नया गैंगस्टर उत्तम यादव ने ली हजारीबाग गोलीकांड की जिम्मेदारी, Video जारी कर खुलेआम दी धमकी… देखें

    June 22, 2025

    रामा पांडे को न्याय दिलाने के लिए मजदूर संघ चलाएगा हस्ताक्षर अभियान

    June 22, 2025

    भारी बारिश से बागबेड़ा फिल्टर प्लांट डूबा, 1140 घरों की जलापूर्ति बाधित

    June 22, 2025

    महिलाओं ने पुरुषों की वेशभूषा में किया पारंपरिक जनी शिकार, 12 वर्षों बाद हुआ आयोजन

    June 22, 2025

    DC शशि प्रकाश सिंह ने गोदाम का किया निरीक्षण, गुणवत्ता ठीक रखने का दिया निर्देश

    June 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.