Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चाईबासा के DC ने की आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, राहत पहुंचाने के निर्देश…
    झारखंड

    चाईबासा के DC ने की आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, राहत पहुंचाने के निर्देश…

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2025Updated:June 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: पश्चिम सिंहभूम के DC चंदन कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला आपदा प्रबंधन समिति की विशेष बैठक आयोजित की। बैठक में DC ने बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी अंचलाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

    DC ने कहा कि यदि बारिश में किसी व्यक्ति का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हो और उसके पास रहने की कोई अन्य व्यवस्था न हो तो ऐसे व्यक्तियों को तत्काल पास के सामुदायिक भवन या सरकारी स्थलों में स्थानांतरित किया जाए और इसकी जानकारी तुरंत जिला कार्यालय को दी जाए।

    उन्होंने बरसात के मौसम में सर्पदंश (सांप काटने) के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी वेनम दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यदि किसी केंद्र में दवा उपलब्ध नहीं है तो उसकी सूची बनाकर जल्द से जल्द जिला कार्यालय को भेजने को कहा गया।

    साथ ही DC ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत लंबित मुआवजा मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी अंचल कार्यालय मुआवजा से संबंधित लंबित मामलों की सूची अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से जिला कार्यालय को भेजें ताकि प्रभावित व्यक्तियों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता मिल सके।

    बैठक में यह भी बताया गया कि बारिश के बाद ग्रामीण अक्सर नहाने या अन्य कार्यों के लिए नदी या जलाशयों की ओर जाते हैं जिससे तेज बहाव में डूबने की आशंका बनी रहती है। उपायुक्त ने ग्रामीणों से अपील की कि वे फिलहाल ऐसे जल स्रोतों से दूरी बनाए रखें।

    अंत में उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित पात्र व्यक्तियों को नवीनतम मानकों के अनुसार मुआवजा भुगतान किया जाए ताकि जरूरतमंदों को त्वरित राहत मिल सके।

    यह बैठक जिले में आपदा से निपटने की तैयारियों और राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने की दिशा में एक अहम पहल साबित हुई।

    Also read: जमशेदपुर में अब भी बाढ़ का संकट, सुवर्णरेखा और खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर…

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleब्यूरोक्रेट्स साथ दें तो एक साल में रांची को बनायेंगे नंबर-1 शहर : रक्षा राज्य मंत्री
    Next Article भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    Related Posts

    क्राइम

    ​चाईबासा ट्रेजरी घोटाला: 45 लाख से अधिक के डिजिटल गबन मामले में 4 के खिलाफ CID की चार्जशीट दाखिल

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    Latest Posts

    ​चाईबासा ट्रेजरी घोटाला: 45 लाख से अधिक के डिजिटल गबन मामले में 4 के खिलाफ CID की चार्जशीट दाखिल

    July 26, 2026

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.