Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अवैध बालू खनन से ध्वस्त हुआ बनई नदी पुल, प्रशासन जिम्मेदार : दिलीप मिश्रा
    झारखंड

    अवैध बालू खनन से ध्वस्त हुआ बनई नदी पुल, प्रशासन जिम्मेदार : दिलीप मिश्रा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अवैध
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में अवैध बालू खनन का दुष्प्रभाव अब बुनियादी संरचनाओं पर भी स्पष्ट दिखने लगा है। खूंटी-सिमडेगा मार्ग पर स्थित बनई नदी पुल के टूटने को लेकर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप मिश्रा ने शुक्रवार को गंभीर चिंता जताई और इसे बालू माफियाओं तथा प्रशासन की मिलीभगत का नतीजा बताया।

    दिलीप मिश्रा के अनुसार, यह पुल किसी आकस्मिक घटना में नहीं टूटा, बल्कि यह वर्षों से हो रहे अवैध बालू उठाव और प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पुल के पिलरों के नीचे से बालू लगभग गायब हो चुका था, और बारिश की वजह से पुल ढह गया।

    उन्होंने आगे चेताया कि बकसपूर पुल, जो कारों नदी पर स्थित है, भी अब धंसने की कगार पर है। वहीं, तोरपा के अम्बापकना गिडुम पुल और तमाड़ का बमलाडीह पुल, जिनका निर्माण करोड़ों की लागत से किया गया था, पहले ही बालू माफियाओं के कारण क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

    मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य प्रशासन और बालू माफियाओं की मिलीभगत के कारण यह संकट उत्पन्न हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं, तब भी अवैध खनन कैसे बेरोकटोक जारी है?

    उन्होंने बताया कि उन्होंने और अन्य सामाजिक संगठनों ने कई बार सरकार और संबंधित विभागों को पत्र लिखकर चेताया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मिश्रा ने यह भी दावा किया कि पूर्व मंत्री एनोस एक्का के कार्यकाल में बनई नदी पुल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ था, जिससे यह अब असुरक्षित हो चुका था।

    अंत में मिश्रा ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन अब भी नहीं जागा तो कर्रा और गोविंदपुर क्षेत्र में स्थित अन्य पुलों का भी यही हाल होगा और भविष्य में बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में रेलवे को भी सूचित किया गया है, ताकि समय रहते कदम उठाए जा सकें।

    Also Read : जमशेदपुर में डूबे क्षेत्र और राहत शिविरों का DC ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश

    administrative negligence Banai river bridge Bridge accident bridge collapse Dilip Mishra Government Negligence Illegal sand mining Infrastructure Damage jharkhand Jharkhand news Khunti-Simdega road NGT guidelines road safety Sand Mafia Social Activist structural damage unauthorized mining अवैध खनन अवैध बालू खनन एनजीटी निर्देश खूंटी-सिमडेगा मार्ग झारखंड झारखंड न्यूज दिलीप मिश्रा पुल दुर्घटना पुल ध्वस्त प्रशासन की लापरवाही बनई नदी पुल बालू माफिया बुनियादी संरचना सड़क सुरक्षा सरकारी लापरवाही संरचनात्मक क्षति सामाजिक कार्यकर्ता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलैंड स्कैम मामला : पूर्व DC छवि रंजन की याचिका पर ED को नोटिस
    Next Article पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026
    JPSC / JSSC

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    Latest Posts

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.