Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जमशेदपुर में डूबे क्षेत्र और राहत शिविरों का DC ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में डूबे क्षेत्र और राहत शिविरों का DC ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 20, 2025Updated:June 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 123.20 मीटर (खतरा स्तर: 121.50 मीटर) और खरकई नदी का जलस्तर 129 मीटर (खतरा स्तर: 129 मीटर) दर्ज किया गया। ऐसे में जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

    जमशेदपुर

    इस स्थिति के मद्देनजर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शुक्रवार को शहर के जलजमाव और डूब प्रभावित क्षेत्रों के साथ-साथ विभिन्न राहत शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने कदमा, शास्त्रीनगर, दोमुहानी, मानगो के शंकोसाई सहित कई इलाकों का दौरा कर स्थानीय लोगों से बातचीत की और राहत व बचाव कार्यों में जुटी टीमों को आवश्यक निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने बागुनहातु स्थित राहत शिविर का दौरा कर वहां रुके हुए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत शिविरों में पेयजल, भोजन, शौचालय, बिजली और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए, साथ ही बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की विशेष देखभाल सुनिश्चित की जाए।

    इसके अलावा उपायुक्त ने शहर में नालों की सफाई, जल निकासी और जलजमाव की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत अलर्ट जारी कर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए।

    आपदा प्रबंधन एजेंसियों को सतर्कता के निर्देश

    प्रशासन ने सभी आपदा प्रबंधन एजेंसियों को नाव, मोटरबोट, लाइफ जैकेट, सर्चलाइट और राहत सामग्री तैयार रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

    नागरिकों से अपील

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। आपात स्थिति में जिला कंट्रोल रूम के नंबर 0657-2431028 पर संपर्क किया जा सकता है।

    निरीक्षण के दौरान अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अरविंद अग्रवाल, जुस्को और स्वर्णरेखा परियोजना के अभियंता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    Also Read : बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    alertness danger mark disaster management District Administration flood threat heavy rainfall jamshedpur jharkhand Kharkai river relief work rescue operation river water level safe location Subarnarekha River water level Weather Alert आपदा प्रबंधन खतरे का निशान खरकई नदी जमशेदपुर जलस्तर जिला प्रशासन झारखंड नदी का जलस्तर बचाव अभियान" बाढ़ खतरा भारी बारिश मौसम अलर्ट राहत कार्य सतर्कता सुरक्षित स्थान स्वर्णरेखा नदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा पर संकट, 28 जून को होगा बड़ा प्रदर्शन
    Next Article कम हो रहे कोरोना के मामले, 7 हजार से घटकर 5608 पर पहुंचे सक्रिय केस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026
    गुमला

    गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल

    June 13, 2026
    Latest Posts

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026

    गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल

    June 13, 2026

    गिरिडीह : कांडों के निष्पादन में ढिलाई, तीन थाना प्रभारियों को एसपी ने किया शोकॉज

    June 13, 2026

    रांची को भोपाल-गांधीनगर से जोड़ने की पहल, प्रधानमंत्री से सीधी ट्रेन चलाने की अपील

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.