Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 8:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी»मूसलधार बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात
    खूंटी

    मूसलधार बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJune 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मूसलधार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जन जीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने खूंटी को रेड जोन में रखते हुए भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। हालात को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों में कक्षा 12वीं तक के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है।

    तेज बारिश के चलते जिले की नदियां और नाले उफान पर हैं। वहीं, खूंटी के प्रसिद्ध जलप्रपात—पेरवांघाघ, पंचघाघ, सप्तधारा, उलूंग, पांडूपुड़िंग और रिमिक्स—अपने रौद्र रूप में नजर आ रहे हैं। खेत-खलिहान पानी से लबालब भर चुके हैं, जबकि कई इलाकों में नालियों का पानी घरों और सड़कों में घुस गया है, जिससे आम जन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर आवागमन लगभग ठप हो गया है।

    24 घंटे में 98.76 मिमी बारिश दर्ज

    कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजन चौधरी ने जानकारी दी कि खूंटी जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों में जिले में 98.76 मिमी बारिश दर्ज की गई है। गुरुवार को पूरे दिन और रात बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि शुक्रवार सुबह से बारिश में कुछ कमी आने की उम्मीद है।

    उन्होंने बताया कि अगले पांच दिनों तक जिले में मध्यम से तेज वर्षा के साथ मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 25.26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्यों को छोड़कर घरों में ही रहें और जल भराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

    Also Read : झारखंड के कई जिलों में दो दिन से लगातार बारिश, रांची समेत 5 जिलों को मौसम विभाग ने किया अलर्ट

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 19 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Dr. Rajan Chaudhary Education Department heavy rainfall Khunti Krishi Vigyan Kendra lightning Meteorological Department Monsoon Panchghagh Perwaghagh public life disrupted Red Zone rivers in spate Saptadhara Schools Closed strong winds temperature drop traffic disruption Waterfalls waterlogging Weather Alert आकाशीय बिजली कृषि विज्ञान केंद्र खूंटी जन-जीवन प्रभावित जल प्रपात जलजमाव ट्रैफिक बाधित डॉ राजन चौधरी तापमान गिरावट तेज हवाएं नदियां उफान पर पंचघाघ पेरवांघाघ भारी बारिश मानसून मौसम चेतावनी मौसम विभाग रेड जोन शिक्षा विभाग सप्तधारा स्कूल बंद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबनई नदी का जलस्तर बढ़ा, खूंटी-सिमडेगा का संपर्क टूटा, वैकल्पिक मार्गों से आवागमन की दी जा रही सलाह
    Next Article दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट आधे रास्ते से लौटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025
    झारखंड

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025
    Latest Posts

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

    June 19, 2025

    20 जून को भी रांची के सभी स्कूल बंद, DC ने जारी किया आदेश

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.