Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बंद दुकान में मिली मालिक की डे’ड बॉ’डी, इलाके में सनसनी
    क्राइम

    बंद दुकान में मिली मालिक की डे’ड बॉ’डी, इलाके में सनसनी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बंद दुकान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Seraikela : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर एनआईटी रोड स्थित एक बंद दुकान में मंगलवार सुबह 51 वर्षीय दुकानदार जयप्रकाश शर्मा का शव संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    सुबह स्थानीय दुकानदारों ने जयप्रकाश की बंद दुकान के शटर के नीचे से खून बहते हुए देखा, जिससे संदेह उत्पन्न हुआ। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दुकान का शटर खोला, तो अंदर शव फंदे से लटका मिला। शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना दो दिन पुरानी हो सकती है।

    दो दिनों से लापता थे दुकानदार

    स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, जयप्रकाश शर्मा दो दिनों से लापता थे और उनकी दुकान भी तब से ही बंद थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    पारिवारिक विवाद की आशंका

    पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मृतक की पत्नी से प्राप्त हुई है, जो पिछले दो दिनों से रांची में इलाज के लिए गई हुई थीं। उन्होंने बताया कि हाल ही में जयप्रकाश का अपने बेटे के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और आत्महत्या की आशंका को भी खारिज नहीं किया गया है।

    सभी पहलुओं से हो रही जांच

    आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि, “मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर कोण से जांच कर रही है — पारिवारिक, मानसिक और आर्थिक।” उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों पर कोई ठोस जानकारी दी जा सकेगी।

    घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

    Also Read : पुलिस लाइन के बैरक में जवान की गोली लगने से मौ’त

    Adityapur body found hanging Body Recovered Crime news Jayprakash Sharma jharkhand Jharkhand news Local News NIT Road police investigation postmortem examination RIT police station Seraikela Kharsawan shopkeeper death suspected suicide Suspicious death आत्महत्या संदेह आदित्यपुर आरआईटी थाना एनआईटी रोड क्राइम न्यूज जयप्रकाश शर्मा झारखंड झारखंड समाचार दुकानदार की मौत पुलिस जांच पोस्टमार्टम जांच फंदे से लटका शव शव बरामद संदिग्ध मौत सरायकेला-खरसांवा स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, 20 अहम फैसलों पर लगी मुहर
    Next Article इंडिगो फ्लाइट में मिली बम की धमकी, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Latest Posts

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.