Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»1 करोड़ फिरौती की रकम नहीं मिलने पर बीआईटी के छात्र का अपहरण के बाद हत्या, नदी से शव बरामद
    झारखंड

    1 करोड़ फिरौती की रकम नहीं मिलने पर बीआईटी के छात्र का अपहरण के बाद हत्या, नदी से शव बरामद

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • सलौनाटांड़ निवासी युवक राहुल 7 अगस्त से गायब था, परिजनों ने जताई थी अपहरण की आशंका
    • अपराधियों ने फोन कॉल कर मांगा था 1 करोड़ फिरौती की रकम

    रांची/देवघर। देवघर में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा है कि फिरौती की रकम नही मिलने छात्र राहुल चौधरी की हत्या कर दी। सोमवार देर रात पुलिस ने शव को जसीडीह अंतर्गत केनमनकाठी के पास डढ़वा नदी में बरामद किया है। मृतक राहुल चौधरी रांची स्थित बीआईटी से पढ़ाई कर रहा था। घटना के दिन राहुल अपनी दादी से मिलने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। अपराधियों ने फिरौती की रकम 1 करोड़ नहीं मिलने पर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने जब राहुल की बॉडी बरामद की, तो उसका हांथ शरीर में रस्सी से बंधा था। हालांकि, पूरे मामले में देवघर एसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि अपहरण मामले में कुछ अपराधी की गिरफ्तारी हुई है। शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी होगी।

    7 अगस्त की रात ही अपराधियों ने कर दी थी हत्या
    देवघर एसपी ने बताया कि अपराधियों ने घटना के दिन 7 अगस्त को ही अपहरण के बाद रात में हत्या कर शव फेंक दिया था। पुलिस की जांच को भटकाने के लिए अपराधियों ने परिजनों से 1 करोड़ फिरौती की रकम मांगा था। फिरौती की रकम को लेकर बार-बार अपना लोकेशन बदल कर कॉल कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अपराधी को पकड़ा गया। जिसके बाद शव को बरामद किया गया।

    क्या है मामला
    सलौनाटांड़ मोहल्ला निवासी पप्पू चौधरी का 22 वर्षीय पुत्र राहुल चौधरी का शुक्रवार की शाम अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। युवक रांची स्थित बीआइटी का छात्र था। शाम के समय युवक अपनी दादी से मिलने गया था। परिजनों को शाम में युवक का मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। परिवार के लोगों ने रात भर युवक की तलाश की, लेकिन युवक का पता नहीं चला। जिसके बाद 8 अगस्त को गायब युवक के परिजनों को एक फोन कॉल आया और 1 करोड़ रुपये फिरौती की मांग की गयी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी।

    #Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article1 करोड़ फिरौती की रकम नहीं मिलने पर बीआईटी के छात्र का अपहरण के बाद हत्या, नदी से शव बरामद
    Next Article घाटशिलाः जेल बैरक में कुल्हाड़ी से काटकर एक पुलिसकर्मी की हत्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    Latest Posts

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.