Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»रामगढ़ में 128.7 किलो डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मिनी ट्रक जब्त
    क्राइम

    रामगढ़ में 128.7 किलो डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मिनी ट्रक जब्त

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामगढ़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए 128.7 किलोग्राम डोडा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एनएच-33 पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान की गई।

    मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मिनी ट्रक अवैध मादक पदार्थ लेकर हजारीबाग की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद और परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक फौजान अहमद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने एनएच-33 पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/06/WhatsApp-Video-2025-06-13-at-3.56.55-PM.mp4

    इस दौरान जब पुलिस ने एक संदिग्ध मिनी ट्रक (PB13BF08675) को रोकने की कोशिश की, तो चालक ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने पीछा कर ट्रक को रोक लिया। जांच में ट्रक के पिछले हिस्से में छिपाकर रखा गया 128.7 किलो डोडा बरामद किया गया।

    गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब का रहने वाला परमैल सिंह गिल और रेशम सिंह शामिल है। दोनों आरोपी कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके, जिसके बाद माण्डू थाना कांड संख्या 145/2025 के तहत NDPS एक्ट की धारा 15(C), 18(B), 25, 29 में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

    इस कार्रवाई में एक मिनी ट्रक (PB13BF08675), 128.7 किलो डोडा, 50 हजार 8 सौ रूपए नगद, 2 मोबाइल फोन (नोकिया कीपैड और सैमसंग स्मार्टफोन), ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, बैंक एटीएम कार्ड, 5290 किलो झारखंड ग्राइंड केम प्राइवेट लिमिटेड का पाउडर (कागजात सहित) और 6 सिल पैक प्रोडक्ट JGME 201 (कागजात सहित) बरामद किया गया है।

    इस छापामारी टीम में SDPO परमेश्वर प्रसाद, परीक्ष्यमान DSP फौजान अहमद, पुलिस निरीक्षक रजत कुमार, थाना प्रभारी सदानंद कुमार, ASI सुरेंद्र सोय और थाना के अन्य स्टाफ व चालक शामिल थे। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है और NDPS एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।

    Also Read : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में UG वोकेशनल कोर्स में एडमिशन शुरू, इस दिन तक करें आवेदन

    Also Read :  काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा बिहार का यह मंदिर

    128.7 kg Doda 128.7 किलो डोडा drug smuggling drug trafficking Faozan Ahmad Hazaribagh Trafficking Illegal Doda Seizure Jharkhand crime Jharkhand news Jharkhand police action Mandu Police Case Mini Truck Seized NDPS Act NDPS एक्ट NH-33 Checking Parameshwar Prasad police operation Punjab Smugglers Arrested Ramgarh District Police Ramgarh Police SP Ajay Kumar Vehicle Checking Drive अजय कुमार पुलिस अधीक्षक अवैध डोडा बरामद एनएच-33 चेकिंग झारखंड अपराध झारखंड पुलिस कार्रवाई झारखंड समाचार ड्रग्स तस्करी पंजाब तस्कर गिरफ्तार परमेश्वर प्रसाद पुलिस ऑपरेशन फौजान अहमद मांडू थाना मामला मादक पदार्थ तस्करी मिनी ट्रक जब्ती रामगढ़ जिला पुलिस रामगढ पुलिस वाहन चेकिंग अभियान हजारीबाग तस्करी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा में 20 सालों से फरार PLFI उग्रवादी ने किया सरेंडर
    Next Article ओडिशा से गढ़वा आई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला… जानें क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.