Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने में राज्य सरकार विफल : भाजपा
    झारखंड

    प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने में राज्य सरकार विफल : भाजपा

    Team JoharBy Team JoharAugust 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की थी की वापस लौटे एक सौ प्रतिशत प्रवासी मजदूरों को झारखंड में ही रोजगार मिलेगा।उन्हें वापस जाने की जरूरत नहीं होगी।प्रतुल ने कहा की मुख्यमंत्री जी की घोषणा हवा-हवाई साबित हुई और हर रोज प्रवासी मजदूरों के अपने कार्य स्थल में लौटने की खबरें आ रही हैं।प्रतुल ने कहा की कम्पनियां मजदूरों को हवाई जहाज और बसों से वापस ले जाया जा रही है। अभी हाल ही में लातेहार, गढ़वा और मेदिनीनगर से एलएनटी कंपनी ने आंध्र प्रदेश के लिए सैकड़ों मजदूरों को बसों से वापस ले गए। गिरिडीह से भी हजारों की संख्या में मजदूरों के लौटने की खबरें आ रही है।प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 4 मई को ही प्रवासी मजदूरों के लिए बिरसा मुंडा हरित ग्राम योजना,नीलाम्बर पीताम्बर जल समृद्धि योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल मैदान योजना का प्रारंभ किया था। सरकार को बताना चाहिए की इन योजनाओं से कितने लोगों को रोजगार मिला क्योंकि इन योजनाओं का जमीन पर कार्य दिख नही रहा।प्रतुल ने कहा की राज्य सरकार ने चतुराई से मनरेगा से इन योजनाओं को जोड़कर अपना बताने की कोशिश की है जबकि जबकि मनरेगा में केंद्र का ही मुख्य अंशदान (75%-100%) होता है। प्रतुल ने कहा की राज्य सरकार को यह भी बताना चाहिए की ‘स्किल मैपिंग’ के तहत उसने अब तक कितने प्रवासी मजदूरों का डाटा बैंक तैयार किया है और इस डाटा बैंक के कारण कितने मजदूरों को उनके हुनर के अनुसार रोजगार मिला। प्रतुल ने कहा की झारखंड लौटे लाखों प्रवासी मजदूर अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं और संक्रमण का खतरा उठा कर भी अपने कार्यस्थल को लौटने को मजबूर हो रहे हैं। यह पूरे तरीके से राज्य सरकार की नाकामी है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुंबई में नशीले पदार्थों की तस्वीरें का भंडाफोड़, एक हजार करोड़ का हेरोइन जब्त
    Next Article सरकार के कदमों से अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी : गडकरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.