Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»विश्व पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान बनकर उभरेगा अंडमान : मोदी
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान बनकर उभरेगा अंडमान : मोदी

    Team JoharBy Team JoharAugust 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि देश के हर नागरिक तक आधुनिक सुविधा पहुंचाना तथा उनकी जीवन को आसान बनाना उनकी सरकार का दायित्व है और चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर तक ऑप्टिकल
    फाइबर सुविधा पहुंचने से लोगों को सहुलियतें तो मिलेंगी ही अंडमान निकोबार विश्व पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान भी बनकर उभरेगा।

    श्री मोदी ने आज यहां वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर, पोर्ट ब्लेयर से लिटिल अंडमान और पोर्ट ब्लेयर से स्वराज द्वीप तक ‘सबमेरिन ऑप्टकल फाइबर केबल कनेक्टिवीटी ’ परियोजना के राष्ट्र को लोकार्पण के मौके पर यह बात कही।
    उन्होंने कहा , “ बेहतर नेट कनेक्टिविटी आज किसी भी टूरिस्ट डेस्टिनेशन की सबसे पहली प्राथमिकता हो गई है

    मुझे उम्मीद है, हमारे आज के प्रयास, इस दशक में अंडमान-निकोबार को, वहां के लोगों को, न सिर्फ नई सहूलियत देंगे बल्कि वर्ल्ड टूरिस्ट मैप में भी प्रमुख स्थान के तौर पर स्थापित करेंगे हमारा समर्पण रहा है कि देश के हर नागरिक, हर क्षेत्र की दिल्ली से और दिल से, दोनों दूरियों को पाटा जाए।”

    प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास, वर्तमान और भविष्य के लिए महत्वपूर्ण अंडमान निकोबार जैसे स्थान को, वहां के परिश्रमी नागरिकों को आधुनिक टेलीकॉम कनेक्टिविटी देना देश का दायित्व था। उन्होंने कहा कि जितना भी आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर अंडमान निकोबार में तैयार हो रहा है, वो ‘ब्लू इकोनोमी ’ को भी गति देगा। सरकार बंदरगाहों के क्षेत्र में ढांचागत विकास की अड़चनों को दूर करने में लगी है। उसका ध्यान समुद्र में व्यापार सुगमता को बढाने और समुद्री रास्ते से साजो सामान की आवाजाही को सरल बनाने पर है।

    श्री मोदी ने कहा, “ देश आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। वैश्विक विनिर्माण के रूप में , वैश्विक आपूर्ति और वेल्यू चेन के एक अहम प्लेयर के रूप में खुद को स्थापित करने में जुटा है, तब हमारे वाटरवेज और बंदरगाह के नेटवर्क को सशक्त करना बहुत ज़रूरी है। आने वाले समय में अंडमान निकोबार, बंदरगाह के जरिये विकास के केन्द्र के रूप में विकसित होने वाला है।”

    Latest Narendra modi National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी कोरोना संक्रमित
    Next Article मुंबई में नशीले पदार्थों की तस्वीरें का भंडाफोड़, एक हजार करोड़ का हेरोइन जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.