Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मंत्री इरफान अंसारी ने बढ़ते नशे को लेकर जताई चिंता, पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल…
    झारखंड

    मंत्री इरफान अंसारी ने बढ़ते नशे को लेकर जताई चिंता, पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल…

    Team JoharBy Team JoharJune 10, 2025Updated:June 10, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राज्य में युवाओं के बीच बढ़ते नशे की लत को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गहरी चिंता जताई है। रांची स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (CIP) में आयोजित नशा मुक्ति कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि नशे की प्रवृत्ति युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रही है और यह अब बेहद गंभीर सामाजिक संकट बन चुका है।

    उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “आज के बच्चे खुलेआम कफ सिरप, नशीली गोलियों और ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं। यह देखकर बेहद दुख होता है कि हमारी युवा पीढ़ी किस दिशा में जा रही है।” मंत्री ने यह भी कहा कि नशे की प्रवृत्ति रोकने के लिए केवल जागरूकता अभियान पर्याप्त नहीं है इसके लिए ठोस पुलिस कार्रवाई भी जरूरी है।

    मंत्री अंसारी ने कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों की ओर इशारा करते हुए कहा, “राज्य के बच्चों को नशे के अड्डों की जानकारी है लेकिन पुलिस को नहीं। यह कैसे संभव है? इससे साफ है कि पुलिस की कार्यप्रणाली में खामियां हैं।” उन्होंने पुलिस से नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

    स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि नशे की समस्या केवल प्रतिबंध लगाने से नहीं सुलझेगी। उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा, “बिहार में शराबबंदी है लेकिन वहां सबसे ज्यादा शराब पी जा रही है। इसका मतलब है कि कानून से ज्यादा जरूरी है जागरूकता और सामाजिक भागीदारी।”

    डॉ. अंसारी ने कहा कि सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर एक व्यापक रणनीति बनानी चाहिए ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकाला जा सके। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने और नशे के इलाज के लिए समर्पित केंद्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।

    Also read: फंदे से लटका मिला टाटा स्टील का पूर्व कर्मचारी, जांच में जुटी पुलिस…

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफं’दे पर लटकी मिली महिला की बॉडी, कर्ज से थी परेशान
    Next Article ऑस्ट्रिया में हाई स्कूल में गो’लीबारी, 11 की मौ’त, 28 घायल

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026
    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.