Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jul, 2025 ♦ 4:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»टाटा स्टीलकर्मी से बदसलूकी पर SSP का एक्शन, दोषी सिपाही निलंबित
    जमशेदपुर

    टाटा स्टीलकर्मी से बदसलूकी पर SSP का एक्शन, दोषी सिपाही निलंबित

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 9, 2025Updated:June 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रैफिक जांच के दौरान टाटा स्टील के कर्मचारी प्रदीप तीयू के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पांडेय ने दोषी सिपाही कुंदन कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है जबकि घटनास्थल पर वीडियो बना रहे सिपाही संजय यादव के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

    घटना न्यू बारीडीह स्थित 28 नंबर के पास की है जहां ट्रैफिक जांच के दौरान प्रदीप तीयू से एक सिपाही द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। वायरल वीडियो में प्रदीप अपने वाहन के कागजात दिखाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं वहीं सिपाही उनकी गाड़ी की चाभी जबरन निकालता दिख रहा है। इसी दौरान दोनों के बीच बहस और धक्का-मुक्की भी होती है।

    वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद ट्रैफिक डीएसपी नीरज ने तुरंत जांच के आदेश दिए। जांच की जिम्मेदारी गोलमुरी ट्रैफिक प्रभारी भूषण कुमार को सौंपी गई थी। देर शाम तक आई रिपोर्ट में सिपाही कुंदन कुमार सिंह की कार्रवाई को अनुचित पाया गया।

    SSP पांडेय ने अपने बयान में कहा “ड्यूटी के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी का अनुशासनहीन व अमर्यादित व्यवहार क्षमायोग्य नहीं है। ट्रैफिक पुलिस को जनता से संयमित और गरिमापूर्ण व्यवहार करना चाहिए। प्रथम दृष्टया सिपाही कुंदन दोषी पाया गया है उसे निलंबित किया गया है। वीडियो बना रहे सिपाही संजय यादव की भूमिका की जांच जारी है। दोषी पाए जाने पर उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

    गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के अनुसार मोटर यान अधिनियम के तहत किसी भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी को वाहन की चाभी निकालने, टायर की हवा निकालने या ड्राइवर से हाथापाई करने का कोई अधिकार नहीं है। वायरल वीडियो में इन निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन देखा गया जिससे पुलिस विभाग की साख को ठेस पहुंची है।

    Also read: राज कुशवाहा है वो प्रेमी जिसके लिए सोनम ने कर दी पति राजा की हत्या…

    jamshedpur Jamshedpur News jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेंगलुरु भगदड़ : DNA एंटरटेनमेंट और RCB ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका, FIR रद्द करने की उठाई मांग
    Next Article CM ने किया बख्तियारपुर गंगा रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट का निरीक्षण

    Related Posts

    झारखंड

    नशा के पेडलरों के लालच से बचें युवा : राजेश कुमार सिन्हा

    July 26, 2025
    कोर्ट की खबरें

    तेतुलिया वन भूमि मामले में CID ने कोर्ट में सौंपी केस डायरी, अगली सुनवाई 2 अगस्त को

    July 26, 2025
    गुमला

    गुमला में बारिश से कच्चा मकान गिरा, बुजुर्ग की मौ’त

    July 26, 2025
    Latest Posts

    नशा के पेडलरों के लालच से बचें युवा : राजेश कुमार सिन्हा

    July 26, 2025

    तेतुलिया वन भूमि मामले में CID ने कोर्ट में सौंपी केस डायरी, अगली सुनवाई 2 अगस्त को

    July 26, 2025

    गुमला में बारिश से कच्चा मकान गिरा, बुजुर्ग की मौ’त

    July 26, 2025

    बिहार में EOU का बड़ा एक्शन, माफिया और अपराधियों की संपत्तियों पर ED का शिकंजा

    July 26, 2025

    बिहार में बढ़ते अपराध पर चिराग पासवान का नीतीश सरकार पर तीखा हमला

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.