Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jun, 2025 ♦ 1:18 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग DC के नाम से बना फर्जी फेसबुक अकाउंट
    झारखंड

    हजारीबाग DC के नाम से बना फर्जी फेसबुक अकाउंट

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 2, 2025Updated:June 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले में एक बार फिर साइबर ठगों की हरकत सामने आई है। जिले के DC शशि प्रकाश सिंह के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाए जाने का मामला सामने आया है। यह एक महीने के भीतर दूसरी बार है जब DC के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट तैयार किया गया है।

    प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील

    प्रशासन की ओर से जारी बयान में आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और सतर्क रहें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ऐसे फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से ठग आम लोगों से जुड़ने के बाद उनसे पैसे की मांग कर सकते हैं या अन्य प्रकार की धोखाधड़ी कर सकते हैं।

    DC शशि प्रकाश सिंह ने कहा…

    DC शशि प्रकाश सिंह ने जनता से आग्रह किया है कि वे किसी भी संदिग्ध फेसबुक प्रोफाइल से आए अनुरोध को न स्वीकारें, किसी भी स्थिति में अपनी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा न करें और किसी के कहने पर पैसे का लेन-देन न करें। उन्होंने कहा, “अगर किसी को इस तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन या साइबर सेल को दें।”

    गौरतलब है कि इससे पूर्व भी हजारीबाग की तत्कालीन DC नैंसी सहाय के नाम से इसी प्रकार का फर्जी अकाउंट बनाया गया था। यह घटनाएं लगातार बढ़ती साइबर ठगी की ओर इशारा करती हैं, जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता और भी बढ़ जाती है।

    प्रशासन की अपील :

    • अनजान फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें,
    • किसी भी प्रोफाइल से मांगी गई राशि को न भेजें,
    • सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करें,
    • संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन या साइबर सेल को दें।

    Also Read : प्लाइट से टकराया पक्षी, रांची एयरपोर्ट पर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

    Cyber Thugs fake Facebook profile in the name of Hazaribagh DC Shashi Prakash Singh fake profile created for the second time within a month Hazaribagh Hazaribagh DC Shashi Prakash Singh एक महीने के भीतर दूसरी बार फर्जी प्रोफाइल तैयार किया गया साइबर ठगों हजारीबाग हजारीबाग DC शशि प्रकाश सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स के बाद अब देवघर AIMS के निदेशक से नाराज हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी… जानिये क्यों
    Next Article झारखंड पुलिस के कई आला अधिकारियों ने CM हेमंत से की मुलाकात

    Related Posts

    गुमला

    सड़क दुर्घटना में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल, गुमला रेफर

    June 5, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के गैर कंपनी क्षेत्रों में पानी की दिक्कत बरकरार, एनसीपी ने DC से की समाधान की मांग…

    June 5, 2025
    जमशेदपुर

    गालूडीह वाटर पार्क में दर्दनाक हादसा, 6 साल की बच्ची की डूबने से मौ’त…

    June 5, 2025
    Latest Posts

    सड़क दुर्घटना में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल, गुमला रेफर

    June 5, 2025

    जमशेदपुर के गैर कंपनी क्षेत्रों में पानी की दिक्कत बरकरार, एनसीपी ने DC से की समाधान की मांग…

    June 5, 2025

    गालूडीह वाटर पार्क में दर्दनाक हादसा, 6 साल की बच्ची की डूबने से मौ’त…

    June 5, 2025

    जून में मिलेगा तीन महीने का राशन एक साथ, पूर्वी सिंहभूम के 4.34 लाख परिवार होंगे लाभान्वित…

    June 5, 2025

    बकरीद को लेकर रांची पुलिस की अपील… देखें क्या

    June 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.