Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 10:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सुशांत आत्महत्या मामला : बिहार सरकार की सिफारिश को केंद्र ने किया स्वीकार, अब जांच करेगी सीबीआई
    जोहार ब्रेकिंग

    सुशांत आत्महत्या मामला : बिहार सरकार की सिफारिश को केंद्र ने किया स्वीकार, अब जांच करेगी सीबीआई

    Team JoharBy Team JoharAugust 5, 2020Updated:August 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। न्यायमूर्ति ऋषिकेश राय की अगुवाई में उच्चतम न्यायालय की एकल पीठ ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई शुरू कर दी है। याचिका में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में उनके खिलाफ पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई स्थानांतरित करने की मांग की है।

    सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सर्वोच्च अदालत के समक्ष कहा कि केंद्र ने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश करने वाले बिहार सरकार के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। इस मामले में सॉलिसिटर जनरल खुद पेश हुए और उन्होंने कहा कि मामला अब सार्वजनिक पटल पर है।

    वहीं रिया की तरफ से अदालत में पेश हुए वकील श्याम दीवान ने कहा कि मेहता की तरफ से जो कहा गया, यहां वह मामला नहीं है। ऐसे में अदालत को रिया की याचिका पर गौर करना चाहिए। उन्होंने सभी मामले पर रोक लगाने की मांग की। दीवान ने कहा कि एफआईआर अधिकार क्षेत्र के अनुसार नहीं है। इसपर अदालत ने कहा कि सुशांत की मौत के मामले का सच सामने आना चाहिए।

    न्यायमूर्ति ऋषिकेश राय ने कहा कि सुशांत काफी टैलेंटिड और उभरते हुए कलाकार थे। उनकी रहस्यमयी तरीके से मौत हो जाना चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। रिया के वकील ने कहा कि बिहार में दर्ज एफआईआर को मुंबई स्थानांतरित किया जाना चाहिए। उन्होंने दलील देते हुए कहा कि सुशांत मामले में मुंबई पुलिस अब तक 59 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।  

    बता दें कि सुशांत ने मुंबई के उपनगर बांद्रा में 14 जून को आत्महत्या कर ली थी। मुंबई पुलिस के अलावा बिहार पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। अभिनेता के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने 25 जुलाई को रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य के खिलाफ उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर पटना पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी।

    bihar government cbi Latest news Online news Sushant
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभूमि पूजन के लिये मोदी ने ली परम रामभक्त हनुमान की आज्ञा
    Next Article अयोध्या : भूमि पूजन के साथ साकार हुआ भव्य राम मंदिर का सपना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    जमशेदपुर

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.