Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jul, 2025 ♦ 9:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार में 47 IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 47 IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IAS
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधकारियों को इधर से उधर किया गया है। पटना सहित 18 जिलों के DM को बदल दिया गया है। वहीं, छह प्रमंडल के कमिश्नर भी बदल दिये गये हैं। ट्रांसफर से संबंधित अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी कर दी गयी है। गया के डीएम त्यागराजन एसएम को पटना का डीएम बनाया गया है। राज्य परिवहन आयुक्त नवीन कुमार को खगड़िया का डीएम बनाया गया है। सुपौल के डीएम कौशल कुमार को दरभंगा का डीएम बनाया गया है। निदेशक अर्थ एवं सांख्यिकी योजना एवं विकास विभाग बिहार डॉक्टर विद्यानंद सिंह को अगले आदेश तक बक्सर का डीएम बनाया गया है। बंदोबस्त पदाधिकारी मुंगेर सुनील कुमार -1 को अगले आदेश तक भभुआ कैमूर का डीएम बनाया गया है।

    दरभंगा के डीएम राजीव रौशन का तबादला आयुक्त सारण प्रमंडल छपरा के पद पर किया गया है। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह को आयुक्त पटना प्रमंडल के पद पर तबादला किया गया है। मुंगेर के डीएम अवनीश कुमार सिंह को मुंगेर प्रमंडल का कमिश्नर बनाया गया है। पूर्णिया के डीएम कुंदन कुमार को अगले आदेश तक नालंदा बिहार शरीफ का डीएम बनाया गया है। मधुबनी के डीएम अरविंद कुमार वर्मा को अगले आदेश तक मुंगेर का डीएम बनाया गया है। निदेशक पंचायती राज विहार आनंद शर्मा को अगले आदेश तक मधुबनी का डीएम बनाया गया है। अपर सचिन संसदीय कार्य विभाग नवीन को अगले आदेश तक जमुई का डीएम बनाया गया है।
    कॉम्फेड के प्रबंध निर्देशक राजकुमार को तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर का कमिश्नर बनाया गया है। समिति समेकित बाल विकास सेवाएं के निदेशक कौशल किशोर को दरभंगा का कमिश्नर बनाया गया है। योजना विकास विभाग के सचिव हिमांशु कुमार राय को भागलपुर का कमिश्नर बनाया गया है।

    अपर सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग श्रीमती वर्षा सिंह को अगले आदेश तक हाजीपुर वैशाली का डीएम बनाया गया है। बांका के डीएम अंशुल कुमार को अगले आदेश तक पूर्णिया का डीएम बनाया गया है। विकास आयुक्त समझ कार्यपालक पदाधिकारी मधुबनी दीपेश कुमार को अगले आदेश तक सहरसा का डीएम बनाया गया है। प्रबंध निदेशक बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड धर्मेंद्र कुमार को अगले आदेश तक पश्चिम चंपारण बेतिया का डीएम बनाया गया है। निदेशक निदेशक पशुपालन बिहार नवदीप शुक्ला को अगले आदेश तक बांका के डीएम के पद पर स्थापित किया गया है।

    अपर सचिव जल संसाधन विभाग बिहार पवन कुमार सिन्हा को अगले आदेश तक गोपालगंज का डीएम बनाया गया है। नालंदा बिहार शरीफ के डीएम शशांक शुभंकर को अगले आदेश तक गया का डीएम बनाया गया है। अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग पटना आदित्य प्रकाश को अगले आदेश तक सिवान का डीएम बनाया गया है। भभुआ कैमूर के डीएम सावन कुमार को अगले आदेश तक सुपौल का डीएम बनाया गया है।

    Also Read : आवारा कुत्तों ने तीन साल की बच्ची पर किया हमला

    47 IAS officers transferred in Bihar... see list IAS बिहार में 47 IAS अधिकारियों का तबादला... देखें लिस्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में IED ब्ला’स्ट, एक ग्रामीण घायल
    Next Article मजदूर के बेटे ने 94.8% अंक लाकर किया कमाल, बना साइंस 12वीं का तीसरा टॉपर…

    Related Posts

    बिहार

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की चर्चा तेज, JDU कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर

    July 20, 2025
    बिहार

    वोटर लिस्ट अपडेट तक कोई ट्रांसफर नहीं, जिलाधिकारियों को अलर्ट

    July 20, 2025
    बिहार

    बेखौफ अपराधियों का तांडव, चावल कारोबारी को मा’री गो’ली, हालत नाजुक

    July 20, 2025
    Latest Posts

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की चर्चा तेज, JDU कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर

    July 20, 2025

    वोटर लिस्ट अपडेट तक कोई ट्रांसफर नहीं, जिलाधिकारियों को अलर्ट

    July 20, 2025

    बेखौफ अपराधियों का तांडव, चावल कारोबारी को मा’री गो’ली, हालत नाजुक

    July 20, 2025

    माओवादी 20 जुलाई से 3 अगस्त तक झारखंड में करेंगे स्मृति सभा, 3 को बंद का ऐलान

    July 20, 2025

    भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स मुकाबला रद्द, शिखर धवन बोले- ‘देश सबसे पहले’

    July 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.