Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का कोडरमा पुलिस ने किया भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार
    क्राइम

    ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का कोडरमा पुलिस ने किया भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 30, 2025Updated:May 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ऑनलाइन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के अवैध धंधे का पर्दाफाश किया है। इस बात की जानकारी कोडरमा SP ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि उन्हें मिली गुप्त सूचना के आधार पर तिलैया थाना के सह-प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने 29 मई की रात मिटको कॉलोनी में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया, जो ऑनलाइन सट्टेबाजी के संचालन में शामिल थे।

    पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा Reddy App, 11xPlay और Cricbet99 जैसे ऐप के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और कैसीनो जैसे गेमों पर सट्टा लगवाया जाता था। आरोपियों के पास फर्जी दस्तावेज और बैंक खाते भी थे, जिनका उपयोग अवैध धन का लेन-देन करने के लिए किया जाता था।

    गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 22 मोबाइल फोन, 25 एटीएम कार्ड, 11 चेक बुक, 16 बैंक खाते, 2 लैपटॉप, 2 स्कैनर, एक स्वैप मशीन और ऑनलाइन सट्टेबाजी का हिसाब रखने वाली दो डायरी बरामद हुई हैं। इस मामले में तिलैया थाना ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    गिरफ्तार आरोपियों में धनबाद का समिर आलम (26), नवादा का रौनक कुमार (22), आरा का अमित कुमार (27), धनबाद का प्रिंस कुमार (32), पटना का जितेन्द्र कुमार सिंह (43), समस्तीपुर का मनीष कुमार (32), पटना का कुणाल सिंह (22), गया का कुलेंद्र कुमार (30), भोजपुर का विक्की कुमार (22) शामिल है।

    वहीं छापेमारी दल में तिलैया थाना के सह-प्रभारी विनय कुमार, पुलिस उपनिरीक्षक महादेव पाण्डेय सहित पैंथर एवं सशस्त्र बल शामिल थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही।

    Also Read : चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर विजलेंस की छापेमारी, 2.1 करोड़ कैश बरामद

    Also Read : BIT मेसरा के B.Tech (CSE) छात्र को 1.45 करोड़ का मिला पैकेज

    Also Read : वरिष्ठ IPS अधिकारी को बीच रास्ते में छोड़कर भागे बॉडीगार्ड और चालक, तीनों निलंबित

    Also Read : 1 जून से ATM, LPG, FP समेत इन नियमों में होगा बदलाव

    9 Arrested 9 गिरफ्तार Betting Racket crime Deputy In-Charge Vinay Kumar Illegal business jharkhand Kodarma Kodarma SP law enforcement Mitko Colony online gambling police action Police raid press conference special team Tilaiya police station अपराध अवैध धंधा ऑनलाइन सट्टेबाजी कानून प्रवर्तन कोडरमा कोडरमा SP झारखंड तिलैया थाना पुलिस कार्रवाई पुलिस छापेमारी प्रेस कांफ्रेंस मिटको कॉलोनी विशेष टीम सट्टा रैकेट सह-प्रभारी विनय कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसारंडा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दोनों ओर से चल रही है गोलियां
    Next Article नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    आदिवासी

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.