Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jul, 2025 ♦ 1:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पेसा कानून लागू करने में सरकार को किस बात का डर : रघुवर दास
    झारखंड

    पेसा कानून लागू करने में सरकार को किस बात का डर : रघुवर दास

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariMay 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पेसा कानून
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने बुधवार को पेसा कानून को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। रांची स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब अन्य राज्यों में पेसा कानून लागू हो चुका है, तो झारखंड में अब तक क्यों नहीं किया गया?

    रघुवर दास ने कहा कि पेसा कानून के ड्राफ्ट पर सुझाव लिए जा चुके हैं, विधि विभाग और महाधिवक्ता की राय भी ली जा चुकी है, फिर भी कानून को लागू नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विदेशी धर्म मानने वालों के दबाव में है और इसी वजह से पेसा कानून को लटकाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में ‘अबुआ सरकार’ बनी, लेकिन दूसरे कार्यकाल में भी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जबकि पेसा कानून से जनजातीय समाज की संस्कृति और पहचान को मजबूती मिलती है। उन्होंने सवाल उठाया, “क्या सरकार को डर है कि कानून लागू होने से उसकी सत्ता खतरे में पड़ जाएगी?”

    सरना समाज और विदेशी धर्म का मुद्दा

    रघुवर दास ने कहा कि पेसा कानून को लेकर सबसे ज्यादा चिंता विदेशी धर्म को मानने वालों को है। उन्हें डर है कि यह कानून लागू होने से सरना समाज को लाभ होगा और वे सामाजिक रूप से मजबूत होंगे। उन्होंने आदिवासी बुद्धिजीवी मंच पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह समूह भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि झारखंड के 13 जिले संविधान की पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आते हैं, जहां पारंपरिक ग्राम प्रधान और ग्राम सभा की भूमिका अहम होती है। यहां चुनाव नहीं होता, जबकि छठी अनुसूची में चुनाव और रीजनल काउंसिल की व्यवस्था होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मंत्री और सत्ताधारी दल के विधायक भी पेसा कानून में अड़चन डाल रहे हैं।

    प्राकृतिक संसाधनों पर ग्राम सभा की भूमिका

    रघुवर दास ने कहा कि पेसा कानून लागू होने पर बालू घाट, कोयला, पत्थर और अन्य प्राकृतिक संसाधनों पर ग्राम सभा का नियंत्रण हो जाएगा। इससे जुड़े सिंडिकेट नहीं चाहते कि यह कानून लागू हो। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील की कि वे पेसा कानून को तुरंत लागू करें, वरना इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा।

    सरना धर्म कोड और धर्म कॉलम का मुद्दा

    रघुवर दास ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार ने 2019 में जन्म प्रमाण पत्र से ‘धर्म कॉलम’ हटा दिया, जबकि उनकी सरकार में यह शामिल था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो सरना धर्म कोड के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नेहरू सरकार ने 1961 में धर्म कॉलम हटाया था और कांग्रेस ने दशकों तक जनगणना में सरना धर्म कोड को नजरअंदाज किया।

    उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा आदिवासियों को वोट बैंक नहीं मानती, और ना ही तुष्टिकरण की राजनीति करती है। साथ ही सुझाव दिया कि जो लोग आदिवासी धर्म छोड़ चुके हैं, उनके बारे में सरकार को संकल्प लाकर उपयुक्त कदम उठाना चाहिए।

    इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता रमाकांत महतो, सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक और अन्य नेता मौजूद थे।

    Also Read : जमशेदपुर को मिला नया SSP, पियूष पांडे संभालेंगे कमान…

    Attack on State Government BJP headquarters Former Chief Minister Gram Sabha Jharkhand Government Jharkhand news law implementation local administration other states PESA Act pesa law Political Statement press conference questioning the government Raghubar das ranchi Tribal community tribal law Tribal Rights अन्य राज्य आदिवासी अधिकार. आदिवासी समुदाय कानून लागू ग्राम सभा जनजातीय कानून झारखंड समाचार झारखंड सरकार पूर्व मुख्यमंत्री पेसा एक्ट पेसा कानून प्रेस कॉन्फ्रेंस भाजपा मुख्यालय रघुवर दास रांची राजनीतिक बयान राज्य सरकार पर हमला सरकार से सवाल स्थानीय प्रशासन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के नये SSP पीयूष पांडेय ने संभाला पदभार…
    Next Article टीवी पर लौटेगा ‘हैरी पॉटर’, HBO ने नए स्टार कास्ट के नाम का किया एलान

    Related Posts

    क्राइम

    ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, रांची रेलवे स्टेशन से 30 लीटर अवैध शराब बरामद

    July 17, 2025
    झारखंड

    दिल्ली में CM हेमंत सोरेन से मिले मंत्री चमरा लिंडा, शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

    July 17, 2025
    खेल

    चाईबासा के सात होनहार खिलाड़ियों का झारखंड जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ चयन

    July 17, 2025
    Latest Posts

    ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, रांची रेलवे स्टेशन से 30 लीटर अवैध शराब बरामद

    July 17, 2025

    दिल्ली में CM हेमंत सोरेन से मिले मंत्री चमरा लिंडा, शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

    July 17, 2025

    12 घंटे में दूसरी बार डोली हरियाणा की धरती

    July 17, 2025

    CM नीतीश कुमार ने बिहार को दिया बड़ा तोहफा, 11,346 सड़कों और 730 पुलों का किया शिलान्यास

    July 17, 2025

    चाईबासा के सात होनहार खिलाड़ियों का झारखंड जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ चयन

    July 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.