Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 May, 2025 ♦ 9:55 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मोरहाबादी के फुटपाथ दुकानदारों में रांची नगर निगम के बाहर किया प्रदर्शन
    झारखंड

    मोरहाबादी के फुटपाथ दुकानदारों में रांची नगर निगम के बाहर किया प्रदर्शन

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMay 26, 2025Updated:May 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मोरहाबादी न्यू वेंडर मार्केट में दुकानों के आवंटन के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं मंगलवार को लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन किया जाना है। लेकिन दुकानदार इससे आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि एक ही जगह पर सभी दुकानदारों को बसाया जा रहा है। जो दुकानदार पहले से रजिस्टर्ड थे उनका नाम लिस्ट से हटा दिया गया है। संघ के अध्यक्ष कुमार रौशन ने कहा कि उच्च न्यायालय में लंबित याचिका क्रमांक WP(C)717/2022 के आदेश के आलोक में 202 याचिकाकर्ता फुटपाथ विक्रेताओं को मोरहाबादी में वेंडर मार्केट के माध्यम से बसाने का निर्णय हुआ है। इसी के अंतर्गत निगम ने आवंटन फॉर्म जारी कर लॉटरी प्रणाली से चबूतरा एवं स्थान आवंटित करने का आश्वासन दिया था।

    लेकिन निगम द्वारा हाल ही में जारी 169 दुकानदारों की सूची में कई दर्जन याचिकाकर्ता दुकानदारों के नाम शामिल नहीं हैं। इन विक्रेताओं ने 2016 के सर्वे में भी पूरा दस्तावेज जमा कर रखा था, फिर भी उनका नाम सूची से बाहर रखा गया है। साथ ही फूड मार्केट एवं सब्जी मार्केट को एक ही स्थान पर समाहित कर देने के निगम के प्रस्ताव को भी विक्रेताओं ने पूरी तरह अस्वीकार्य करार दिया।

    सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी 202 याचिकाकर्ताओं को उनका वैध अधिकार देते हुए अलग-अलग फूड व सब्जी मार्केट के लिए स्थान आवंटित किया जाए। साथ ही मार्केट में स्ट्रीट लाइट, पानी, बिजली कनेक्शन, शौचालय एवं डस्टबिन की व्यवस्थाओं को शीघ्र सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। रौशन ने बताया कि संघ का प्रतिनिधिमंडल नगर प्रशासक और उप प्रशासक से मिलकर इन विषयों पर लिखित आपत्ति प्रस्तुत करने पहुंचा था। यदि निगम समयबद्ध तरीके से इन मांगों पर कार्रवाई नहीं करता है, तो कोई भी दुकानदार आगामी लॉटरी प्रक्रिया में भाग लेने से इंकार करेगा।

    Also read: भीड़ में मास्क अनिवार्य, सतर्कता ही सुरक्षा : डॉ. इरफान 

    Also read: कैटरिंग का काम करने वाली दो महिलाओं को RPF ने दबोचा, बैग से निकला ये सामान

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब इस दिन रिलीज होगी पवन कल्याण की धाकड़ फिल्म ‘दे कॉल मी ओजी’
    Next Article पहलगाम हमले पर केंद्र सरकार बुलाए विशेष संसद सत्र : सुप्रियो

    Related Posts

    झारखंड

    लातेहार में ट्रक दुर्घटना, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

    May 31, 2025
    खेल

    झारखंड की प्रसिद्ध हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

    May 31, 2025
    झारखंड

    झारखंड में बारिश और वज्रपात की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

    May 31, 2025
    Latest Posts

    लातेहार में ट्रक दुर्घटना, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

    May 31, 2025

    Indigo को टर्किश एयरलाइंस से लीज समझौता तीन महीने में खत्म करने का मिली निर्देश

    May 31, 2025

    पटना में बढ़ने लगे कोरोना के मामले, 24 घंटे में 7 नए मरीज मिले

    May 31, 2025

    चुन्नू ठाकुर गैंग के शूटर अजीत की गो’ली मा’रकर ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

    May 31, 2025

    झारखंड की प्रसिद्ध हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

    May 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.