Bihar : बिहार के विकास को रफ्तार देने वाली दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसमें पहला है गोरखपुर-सिलीगुड़ी सिक्सलेन एक्सप्रेस-वे और दूसरा राम-जानकी मार्ग पर मशरख-चकिया-भिट्ठा मोड़ फोरलेन सड़क। इससे न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि उत्तर बिहार के कई जिलों को सीधा फायदा मिलेगा।
तीसरे एक्सप्रेस-वे को मिली मंजूरी
गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 525.6 किमी होगी, जिसमें से 417 किमी हिस्सा बिहार में होगा। इसकी अनुमानित लागत ₹27,522 करोड़ है। यह एक्सप्रेस-वे बिहार के आठ जिलों पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज से होकर गुजरेगा। इसकी स्पीड 120 किमी प्रति घंटा होगी और प्रति किमी निर्माण लागत ₹66 करोड़ होगी।
राम-जानकी मार्ग पर फोरलेन सड़क
राम-जानकी मार्ग में मशरख से चकिया और चकिया से भिट्ठा मोड़ तक फोरलेन सड़क बनाने की मंजूरी भी दी गई है। यह सड़क नेपाल सीमा तक जाएगी। इस सड़क की बिहार में कुल लंबाई 251 किमी है और लागत ₹7,269 करोड़ आंकी गई है।
सड़क में बनेंगे बाइपास और पुल
नई सड़क में डुमरसन, केसरिया, चकिया, नया गांव (शिवहर), बथनाहा और सुरसंड में बाइपास बनेंगे। 103 किमी सड़क हरित क्षेत्र से और 42 किमी वर्तमान सड़क पर बनेगी।
21.6 किमी तक दो परियोजनाओं का साझा मार्ग
गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे और रामजानकी मार्ग 21.6 किमी तक एक ही अलाइनमेंट पर साथ चलेंगे। इसके लिए 521.44 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें 7 बड़े पुल, 43 छोटे पुल, 6 भाया डक्ट, 6 आरओबी और 28 वीयूपी का निर्माण प्रस्तावित है।
Also Read : महासम्मेलन को लेकर पुंदाग स्टेशन पर रुकेंगी कई ट्रेनें…देखें पूरी लिस्ट
Also Read : नक्सलियों में अर्द्धसैनिक बलों का खौफ, झारखंड में सरकार से शांति वार्ता के लिए तैयार
Also Read : झारखंड में परीक्षा घोटालों पर NHRC सख्त, बसंत महतो की शिकायत पर जांच के आदेश…
Also Read : बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हुए बदमाश
Also Read : SP ने मंगवायी शहर के टॉप 15 गुंडों की लिस्ट, क्या करेंगे… जानिये
Also Read : इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, शुभमन गिल बने नए कप्तान