Punjab : पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वह जालंधर सेंट्रल सीट से विधायक हैं। गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वह मंदिर में पूजा करने गए थे। उन पर नगर निगम के असिस्टेंट टाउन प्लानर सुखदेव वशिष्ठ के साथ मिलकर लोगों से फर्जी नोटिस के जरिये उगाही करने का आरोप है।
सूत्रों के मुताबिक, रमन अरोड़ा ने सुखदेव वशिष्ठ को इस काम में लगाया था। लोगों को बिना वजह नोटिस जारी किए जाते थे और फिर समझौते के नाम पर पैसे वसूले जाते थे। विजिलेंस ने गिरफ्तारी के बाद रमन अरोड़ा के घर पर छापा मारा और कई दस्तावेज जब्त किए। गौर करने वाली बात यह है कि पंजाब सरकार ने 10 दिन पहले ही उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी, जो संकेत था कि उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। अरोड़ा के पास पहले 14 जवानों की सुरक्षा थी।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस मामले में कुछ और अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। बताया जा रहा है कि रमन अरोड़ा लंबे समय से विजिलेंस की रडार पर थे और पूरी जांच के बाद ही उन्हें गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जारी है।
Also Read : जमशेदपुर में अज्ञात महिला ने मासूम बच्चे को की उठाने की कोशिश…
Also Read : कान्स 2025: ऐश्वर्या राय बच्चन के ब्लैक गाउन लुक में दिखा भारतीय संस्कृति का स्पेशल टच