Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Aug, 2025 ♦ 6:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जमशेदपुर के डीएवी स्कूल को मिला नोटिस, जिला प्रशासन ने तेज की जांच प्रक्रिया
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के डीएवी स्कूल को मिला नोटिस, जिला प्रशासन ने तेज की जांच प्रक्रिया

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMay 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टूपुर के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच प्रक्रिया को तेज कर दिया है। उपायुक्त के निर्देश पर गठित जांच समिति ने स्कूल की प्रिंसिपल को नोटिस जारी कर आगामी 27 मई को सुबह 11:30 बजे एडीसी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। इस दौरान उन्हें सभी आरोपों और बिंदुओं पर विस्तृत जवाब प्रस्तुत करना होगा।

    इस जांच समिति की अध्यक्षता एडीसी भगीरथ प्रसाद कर रहे हैं। समिति में जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार और जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय भी शामिल हैं। समिति ने स्कूल से शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) और सीबीएसई मानकों के तहत कई अहम जानकारियां मांगी हैं।

    मांगी गई सूचनाओं में वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक के नामांकित छात्रों की संख्या, न्यूनतम आयु सीमा, स्कूल में कार्यरत शिक्षकों का विवरण, कक्षा व सेक्शन की जानकारी, छात्र-शिक्षक अनुपात, विद्यालय को आवंटित भूमि का ब्यौरा, कक्षावार शुल्क संरचना, स्कूल बस संचालन में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन तथा भवन से जुड़ी व्यवस्थाएं जैसे अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी एग्जिट और बिल्डिंग बाइलॉज के अनुपालन की स्थिति शामिल हैं।

    सूत्रों के अनुसार, इनमें से कई सवाल ऐसे हैं जिनके उत्तर स्कूल प्रबंधन के पास फिलहाल स्पष्ट रूप से मौजूद नहीं हैं। विशेष रूप से शिक्षा का अधिकार कानून के तहत बीपीएल छात्रों के लिए आरक्षित 25 प्रतिशत सीटों को लेकर स्कूल की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। आरोप है कि स्कूल ने मनमर्जी से बीपीएल कोटे की 20 सीटें कम कर दीं और जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा भेजे गए नामों की अनदेखी की जाती रही है।

    जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से यह भी शिकायत की गई है कि डीएवी प्रबंधन किसी भी प्रशासनिक सवाल का स्पष्ट और प्रत्यक्ष जवाब नहीं देता, जिससे जांच प्रक्रिया में लगातार अड़चनें आ रही हैं।

    Also read: अब इंसान नहीं गूगल और AI के खिलाफ चलेगा मुकदमा…

    Also read: एक बार फिर लौट आया कोविड-19, जानें कितने केसेस अब तक आए सामने…

    jamshedpur Jamshedpur News News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब इंसान नहीं गूगल और AI के खिलाफ चलेगा मुकदमा…
    Next Article वाराणसी में ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा युवक गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    अजरबैजान से अपराधी सुनील मीणा जल्द लाया जाएगा झारखंड, ATS की तैयारी पूरी

    August 7, 2025
    जमशेदपुर

    खेत में मिला नाबालिग का श’व, मिर्गी दौरे से मौ’त की आशंका…

    August 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मंडल डैम का काम जल्द से जल्द शुरू करें : मुख्य सचिव

    August 7, 2025
    Latest Posts

    अजरबैजान से अपराधी सुनील मीणा जल्द लाया जाएगा झारखंड, ATS की तैयारी पूरी

    August 7, 2025

    खेत में मिला नाबालिग का श’व, मिर्गी दौरे से मौ’त की आशंका…

    August 7, 2025

    मंडल डैम का काम जल्द से जल्द शुरू करें : मुख्य सचिव

    August 7, 2025

    मजदूरों का फूटा गुस्सा, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ उतरे सड़क पर…

    August 7, 2025

    उग्रवादियों की हिटलिस्ट में सुदेश, उच्चस्तरीय जांच हो : आजसू पार्टी

    August 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.