Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Aug, 2025 ♦ 2:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड कैबिनेट की बैठक में इन दस प्रस्तावों पर लगी मुहर
    झारखंड

    झारखंड कैबिनेट की बैठक में इन दस प्रस्तावों पर लगी मुहर

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariMay 22, 2025Updated:May 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 22 मई 2025 यानि आज हुई कैबिनेट की बैठक में 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। जिनका उद्देश्य शिक्षा, जल संसाधन, प्रशासनिक सुधार और कर्मचारियों की भलाई को बढ़ावा देना है।

    इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

    1. मुफ्त पाठ्य सामग्री वितरण:
      राज्य के सभी गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों, मदरसों और संस्कृत विद्यालयों में कक्षा 9 से 10 तक के सभी छात्रों को पाठ्य-पुस्तक और कॉपी निःशुल्क प्रदान की जाएगी।

    2. विज्ञान और प्रतिस्पर्धात्मक पत्रिकाओं का वितरण:
      राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए विज्ञान पत्रिका और कक्षा 11 से 12 के लिए प्रतिस्पर्धात्मक पत्रिका का मुद्रण एवं वितरण किया जाएगा।

    3. झारखंड राज्य जल संसाधन आयोग का गठन:
      राज्य में जल की उपलब्धता, विकास और कुशल प्रबंधन हेतु प्रथम झारखंड राज्य जल संसाधन आयोग के गठन को स्वीकृति दी गई।

    4. कर्मचारी सेवा संवर्ग में परिवर्तन:
      श्री राजीव रंजन चौबे और श्री अफजल हसनैन हक्की की सेवा क्षेत्रीय संवर्ग से झारखंड सचिवालय लिपिकीय सेवा संवर्ग में परिवर्तित करते हुए उन्हें समायोजित किया गया।

    5. मानव संसाधन अधिग्रहण मैनुअल 2025:
      झारखंड मानव संसाधन अधिग्रहण (आउटसोर्सिंग) मैनुअल, 2025 के गठन की स्वीकृति दी गई।

    6. न्यायिक सेवा में नियुक्ति:
      झारखंड वरीय न्यायिक सेवा में जिला न्यायाधीश के पद पर श्री विकेश की सीधी भर्ती द्वारा नियुक्ति को स्वीकृति दी गई।

    7. गबन की गई राशि की पुनः आवंटन:
      चतरा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, ईटखोरी के भवन निर्माण में गबन की गई राशि के समतुल्य राशि ₹22,07,722/- पुनः आवंटित की गई।

    8. वित्तीय प्रबंधन प्रणाली पर प्रतिवेदन:
      भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक के झारखंड में एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली पर प्रतिवेदन को आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत करने की स्वीकृति दी गई।

    9. सेवानिवृत्त कर्मचारी की सेवा नियमितीकरण:
      सेवानिवृत्त पदाधिकारी श्री राम विलास सिंह की सेवा नियमित एवं सम्पुष्ट किए जाने और उन्हें देय ACP/MACP का लाभ प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी गई।

    10. वित्तीय लेखापरीक्षा प्रतिवेदन:
      भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक का 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्तीय वर्ष की राज्य वित्त लेखापरीक्षा प्रतिवेदन को आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत करने की स्वीकृति दी गई।

    इन निर्णयों से राज्य के नागरिकों को बेहतर शिक्षा, जल प्रबंधन, प्रशासनिक सेवाओं और कर्मचारियों के कल्याण में सुधार की उम्मीद है।

    Also Read : मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर DEO का निर्देश: बच्चों के साथ स्वयं बैठकर करें भोजन की जांच

    2025 22 मई 2025 administrative reforms cabinet meeting education Employee Welfare Hemant Soren jharkhand Jharkhand news key proposals May 22 water resources कर्मचारी भलाई कैबिनेट बैठक जल संसाधन झारखंड झारखंड समाचार प्रशासनिक सुधार महत्वपूर्ण प्रस्ताव शिक्षा हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक बार फिर लौट आया कोविड-19, जानें कितने केसेस अब तक आए सामने…
    Next Article केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी बताकर करते थे साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : रांची में दो करोड़ के जाली नोट बरामद, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

    August 23, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंखार मयंक सिंह को ATS ने रामगढ़ सिविल कोर्ट में किया पेश (VIDEO)

    August 23, 2025
    कोडरमा

    बंद कमरे में मिली जिला कल्याण पदाधिकारी शीतल उषा किरण कांडील, फिर…

    August 23, 2025
    Latest Posts

    Breaking : रांची में दो करोड़ के जाली नोट बरामद, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

    August 23, 2025

    खूंखार मयंक सिंह को ATS ने रामगढ़ सिविल कोर्ट में किया पेश (VIDEO)

    August 23, 2025

    बंद कमरे में मिली जिला कल्याण पदाधिकारी शीतल उषा किरण कांडील, फिर…

    August 23, 2025

    एशिया कप हॉकी 2025 के लिए राजगीर पहुंची मलेशिया टीम, कप्तान और कोच ने जताया खिताबी इरादा

    August 23, 2025

    मंत्री सदिव्य सोनू करेंगे 14 योजनाओं का किया शिलान्यास, विकास को मिलेगी नई दिशा

    August 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.