Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»एमजीएम अस्पताल: 15 दिन की डेडलाइन खत्म, एक भी विभाग पूरी तरह नहीं हुआ शिफ्ट…
    झारखंड

    एमजीएम अस्पताल: 15 दिन की डेडलाइन खत्म, एक भी विभाग पूरी तरह नहीं हुआ शिफ्ट…

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची स्थित 64 साल पुराने एमजीएम अस्पताल को डिमना में शिफ्ट करने की 15 दिन की डेडलाइन 18 मई को समाप्त हो गई, लेकिन अब तक अस्पताल का एक भी विभाग पूरी तरह शिफ्ट नहीं हो पाया है। इस अस्पताल की शिफ्टिंग प्रक्रिया न सिर्फ धीमी है, बल्कि बेहद अव्यवस्थित भी है।

    सिर्फ एक छोटे ट्रक के सहारे शिफ्टिंग की जा रही है, जिससे प्रतिदिन 7-8 बार आवाजाही कर कुछ सामान ढोया जा रहा है। दो दिन पूर्व एक छोटी जीप भी जोड़ी गई है, लेकिन अस्पताल कर्मियों और डॉक्टरों का कहना है कि इतने बड़े अस्पताल को इतने सीमित संसाधनों से शिफ्ट करना बेहद मुश्किल है। उनका कहना है कि अगर मजदूरों और ट्रकों की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो प्रक्रिया में कई और सप्ताह लग सकते हैं।

    3 मई को एमजीएम अस्पताल के एक विभाग का हिस्सा गिरने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जमशेदपुर पहुंचकर घोषणा की थी कि 10 से 15 दिनों में अस्पताल को डिमना में स्थानांतरित कर पुराने भवन को ध्वस्त किया जाएगा। इसके बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और उपायुक्त ने अधीक्षक को सख्त निर्देश भी दिए।

    हालांकि प्रशासनिक सक्रियता के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने शिफ्टिंग की जिम्मेदारी सिर्फ एक ट्रक पर डाल दी। ये ट्रक भवन निर्माण कर रही कंपनी ने मार्च में ही उपलब्ध करा दिया था, लेकिन शुरुआत में प्रतिदिन सिर्फ एक-दो ट्रिप ही किए जा रहे थे।

    अस्पताल के अधिकांश वार्ड तो दूर, अब तक सभी ओपीडी भी डिमना में पूरी तरह शिफ्ट नहीं हो सकी हैं। अभी तक केवल तीन-चार विभागों की ओपीडी ही पूरी तरह डिमना में संचालित हो रही हैं, जबकि बाकी विभागों की ओपीडी आंशिक रूप से चल रही हैं। ब्लड बैंक, पैथोलॉजी, x–ray जैसे जरूरी विभाग भी अब तक साकची में ही हैं, जिसके चलते मरीजों को डिमना में दिखाने के बाद जांच के लिए वापस साकची आना पड़ रहा है।

    एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरके मंधान के अनुसार, “जिला प्रशासन के अधिकारियों को शिफ्टिंग प्रक्रिया का समन्वयक बनाया गया है और उनके निर्देशानुसार ही कार्य हो रहा है।”

    अस्पताल की शिफ्टिंग में हो रही देरी और अव्यवस्था ने न सिर्फ मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है, बल्कि प्रशासन और प्रबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Also read: जुगसलाई में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

    jamshedpur Jamshedpur News News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में आंधी-पानी ने मचायी भारी तबाही, 35 मवेशियों की गयी जान
    Next Article अब आधार और पैन कार्ड से नहीं चलेगा काम, नागरिकता साबित करने के लिए ये दो दस्तावेज़ होंगे मान्य…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.