Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»PMO अधिकारी के घर की खिड़की तोड़ अंदर घुसे चोर, उड़ा लिया पांच लाख का माल
    झारखंड

    PMO अधिकारी के घर की खिड़की तोड़ अंदर घुसे चोर, उड़ा लिया पांच लाख का माल

    Team JoharBy Team JoharMay 20, 2025Updated:May 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PMO
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले में PMO अधिकारी रविरंजन के घर में चोरी की घटना घटी. चोरों ने उनके घर की दो अलग-अलग खिड़कियों को तोड़कर घर में प्रवेश किया और कई बेशकीमती सामानों की चोरी कर ली. चोरी में सोने-चांदी की ज्वेलरी, कपड़े, बर्तन सहित लगभग पांच लाख रुपये का सामान शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार रविरंजन PMO (प्रधानमंत्री कार्यालय) में अंडर सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत है. यह हादसा 18 मई की रात को रामनगर-विष्णुपुरी मार्ग स्थित जगदीश कालोनी की है.

    PMO

     

    चोरी की जानकारी 19 मई को पड़ोसी से मिली, जिसके बाद रविरंजन की मां मिथिलेश देवी ने घर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया. घर में बिखरे सामान को देख पता चला कि सोने का लॉकेट, सोने का ढोलना, चांदी का पूरा सेट, चांदी की दो जोड़ी पायल, चांदी की थाली, प्लेट, गिलास, कटोरी और चांदी की मछली सहित कई बेशकीमती सामान गायब थे.

    PMO

    इसके अलावा, चोरों ने ब्रीफकेस, बक्शे और गोदरेज अलमीरा के लॉक तोड़कर सामान की चोरी की. इस घटना से रविरंजन के परिवार को लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है. रविरंजन की मां ने इस मामले में सदर थाना में आनलाइन आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है और चोरों को पकड़ने तथा चोरी गए सामान को बरामद करने की अपील की है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

    Also Read : बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का आज होगा अनावरण, CM और गवर्नर होंगे शामिल

    clothes five lakh rupees gold and silver jewelry Hazaribagh Jagdish Colony Mithilesh Devi PMO officer PMO अधिकारी Ramnagar-Vishnupuri road Raviranjan silver set theft utensils चांदी का सेट चोरी जगदीश कालोनी पांच लाख रुपये बेशकीमती सामान मिथिलेश देवी रविरंजन रामनगर-विष्णुपुरी मार्ग सोने-चांदी की ज्वेलरी हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का आज होगा अनावरण, CM और गवर्नर होंगे शामिल
    Next Article बोधगया विवाद में बांग्लादेशी नागरिक की साजिश, ISI और चीन का हाथ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.